Home पोल्ट्री Poultry Farming News: पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों को बीमारियों से बचाने के लिए करें ये दो काम
पोल्ट्री

Poultry Farming News: पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों को बीमारियों से बचाने के लिए करें ये दो काम

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

नई दिल्ली. जिस तरह से पशुपालन में पशुओं को बीमारियां परेशान करती हैं और उनके उत्पादन को प्रभावित करती हैं. ठीक उसी तरह से मुर्गी पालन में भी बीमारियों से नुकसान होता है. इसलिए पोल्ट्री फार्म की साफ सफाई और मुर्गियों को बीमारियों से बचाना बेहद ही जरूरी होता है. इस संबंध में केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि
कि अक्सर मुर्गियों में बीमारियां फॉर्म की साफ सफाई न होने की वजह से भी होती है. इसलिए सफाई का ध्यान देना जरूरी होता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक बीमारियां वैक्सीनेशन में लापरवाही बरतने की वजह से भी होती हैं. यदि फॉर्म की सफाई सही से ना की जाए और समय से मुर्गियों को वैक्सीन ना लगाई जाए तो इससे मुर्गियां बीमार पड़ सकती हैं और उत्पादन प्रभावित हो सकता है. क्योंकि एक गंदा फॉर्म बीमारियों का घर बन सकता है. इसलिए इसका भी ध्यान देना चाहिए.

क्या करना है
एक्सपर्ट का कहना है कि नियमित रूप से मुर्गियों के फॉर्म को साफ करते रहना चाहिए. तभी आप उन्हें स्वस्थ रखने में कामयाब हो पाएंगे.

सफाई करने के लिए हफ्ते में एक-दो दिन बैक्टीरिया मारने वाली दवा का छिड़काव पोल्ट्री फार्म में जरूर करना चाहिए.

बात करें वैक्सीन की तो समय पर मुर्गियों को वैक्सीन भी देना चाहिए. समय पर अगर मुर्गियों को वैक्सीन दे दी गई तो इससे उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है.

गौरतलब है कि पोल्ट्री फार्म में वैक्सीनेशन का एक पूरा शेड्यूल है. कब किस स्टेज में वैक्सीन देनी है, इसकी जानकारी होना, बेहद ही जरूरी है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्म में की गई छोटी सी भी है गलती पूरे फार्म में बीमारियां ला सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि इन दोनों बातों का खास ख्याल रखा जाए. मुर्गियों को समय से वैक्सीन भी दी जाए साथ ही साफ सफाई का भी ध्यान रखा जाए. ताकि पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको फायदा हो, न की नुकसान.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...