Home पोल्ट्री Poultry: 10 मुर्गी पालकर कमा सकते हैं हजारों रुपए, अंडों से होगी कमाई
पोल्ट्री

Poultry: 10 मुर्गी पालकर कमा सकते हैं हजारों रुपए, अंडों से होगी कमाई

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मात्र 10 मुर्गी पालकर भी आप पोल्ट्री फार्मिंग शुरू कर सकते हैं. जबकि ऐसा करके हजारों ​रुपए कमा भी सकते हैं. बस इसके लिए आपको 10 रोड आइलैंड रेड (RIR) मुर्गी खरीदना होगा. आरआईआर मुर्गी बहुत ज्यादा अंडे देती है. ये साल भर में लगभग 300 से लेकर 320 तक अंडे देती है. आप लोगों के नजदीक में अगर कोई आरआईआर मुर्गी का फार्म है तो वहां से आप लोग 10 मुर्गी खरीद सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको एक दिन के चूजे खरीदने होंगे. आरआईआर के एक दिन के एक चूजे का प्राइस लगभग 40 से लेकर 50 रुपए आएगा.

इन मुर्गियों को लोग बाहर फ्री रेंज में छोड़कर भी पाल सकते हैं. फीड के तौर सब्जियों का जो छिलका होता है वह भी खाने के लिए दे सकते हैं. वहीं हरी सब्जियां भी इन मुर्गियों को खाने के लिए दे सकते हैं. इसे भी ये खाती हैं. ये मुर्गियां टमाटर भी खा लेती हैं. इन्हें पत्ते गोभी खाने के लिए दे सकते हैं. सहजन के पत्ते खाने के लिए दे सकते हैं. ये मुर्गियां केले के पत्ते भी खा लेती हैं.

अजोला भी खाती हैं ये मुर्गियां
एक्सपर्ट कहते हैं आरआईआर मुर्गियों को आप लोग अजोला भी खाने के लिए दे सकते हैं. अंडा उत्पादन के लिए पाली गई मुर्गियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.

जबकि इन मुर्गियों को कमर्शियल दाना भी खिला सकते हैं. लेयर दाना मुर्गियों को खिला सकते हैं. अंडे उत्पादन के लिए पाली गई मुर्गियों को लेयर दाना खिलाया जाता है.

लेयर फीड मुर्गियों को कम मात्रा में दें. ताकि दाने पर खर्चा कम आए. इस तरीके से अगर आप लोग पालते हैं तो 10 मुर्गियों को पालने में ज्यादा खर्चा नहीं होगा.

1 महीने में 10 मुर्गियों को दाना खिलाने में लगभग एक हजार रुपए से लेकर 1200 रुपए तक खर्च हो सकता.

आरआईआर मुर्गियां लगभग 5 महीने से अंडे देना शुरू करती हैं और एक अंडा लगभग 10 से लेकर 15 तक बड़ी ही आसानी से सेल कर सकते हैं.

जब ये मुर्गियां अंडे देना शुरू करेंगी तो औसतन आपको आठ अंडे मिलेंगे. एक दो मुर्गी अंडा नहीं भी देती है.

1 दिन में आठ अंडे मिलेंगे तो आठ अंडों को अगर 10 रुपए में सेल करते हैं तो आठ अंडों को सेल करने पर 80 रुपए मिलेंगे.

जब​कि एक दिन में 10 मुर्गियों को दाना खिलाने में 40 खर्च आता है तो 1 दिन 40 रुपए का मुनाफा होगा.

महीने का डेटा निकाल जाए तो फीड पर 1200 रुपए का खर्च आएगा और महीने में 1200 रुपए का मुनाफा होगा.

निष्कर्ष
इस हिसाब से एक साल में 14 हजार रुपए कमाई कर सकते हैं. हालांकि ज्यादा कमाई के लिए आपको मुर्गियों की संख्या बढ़ानी होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: सही ढंग से करें पोल्ट्री फार्म का निमार्ण, पर्दे, सफाई और ऊंचाई पर दें ध्यान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म में बदबू आने से न सिर्फ पोल्ट्री फार्मर...

पोल्ट्री के बिजनेस में बीमारियां रोक लीं तो ये मुनाफे का सौदा होता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्म से आती है बदबू, रोकने का दो तरीका है बेहद कारगर

नई दिल्ली. मुर्गी पालन अच्छा काम है लेकिन मुर्गी फार्म से जो...

पोल्ट्रीमीट

Poultry: ब्रॉयलर मुर्गों का वजन बढ़ाने वाला सुपर फॉर्मूला फीड में छिपा है

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मोटे तौर पर दो तरह से कमाई...