Home पोल्ट्री Poultry Farming: इनक्यूबेटर से निकले चूजों का इस तरह रखें ख्याल, तेजी से होगी ग्रोथ
पोल्ट्री

Poultry Farming: इनक्यूबेटर से निकले चूजों का इस तरह रखें ख्याल, तेजी से होगी ग्रोथ

live stock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के दौरान शुरुआती दिनों में चूजों का अच्छे ढंग से ख्याल रखना पड़ता है. खासतौर पर तब जब, इनक्यूबेटर से चूजे निकल जाते हैं. आपको बता दें कि इंक्यूबेटर में अंडों को निर्धारित तापमान, नमी और ऑक्सीजन में रखा जाता है. इसके बाद अंडों को रोटेट किया जाता है. जिससे 21 दिन के बाद अंडों से चूजे निकालने शुरू हो जाते हैं. वहीं दूसरा एक तरीका यह है कि मुर्गियां अंडों को सेहती हैं और उस अंडे निकलते हैं. जब मुर्गियों के सेने से अंडे बाहर निकलते हैं तो मुर्गियां खुद उनका ख्याल रख लेती हैं. जिससे चूजों में मृत्यु दर नहीं दिखाई देती. जबकि इनक्यूबेटर से निकले चूजों का ख्याल ज्यादा रखना होता है, नहीं तो फिर दिक्कतें शुरू हो जाती हैं.

पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि इनक्यूबेटर से निकले चूजों का शुरुआती 10 दिनों में अगर ठीक ढंग से ख्याल नहीं रखा गया तो इससे उनमें सबसे ज्यादा मृत्यु दर दिखाई देती है. उन्हें 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान देना पड़ता है. इसके लिए कई देसी जुगाड़ भी लगाए जाते हैं. जिसको करके आप चूजों में मृत्यु दर को रोक सकते हैं और उन्हें जरूरी तापमान दे सकते हैं. इससे चूजों की ग्रोथ भी सही होती है और उनमें मृत्यु दर भी नहीं दिखाई देती है.

इस तरह लगाएं देसी जुगाड़
अगर आप शुरुआती दिनों में इनक्यूबेटर से निकले चूजों का ख्याल रखना चाहते हैं तो उनके लिए एक प्लास्टिक का कैरेट ले लें. इसमें इस बात का ख्याल रखें कि प्लास्टिक के बर्तन में नीचे के हिस्से में छेद हों. ताकि बीट ​आदि आसानी से नीचे गिर जाए. वहीं इसके बाद प्लास्टिक केे बर्तन को नीचे का हिस्सा छोड़कर हर तरफ से कॉर्टन से ढक दें. अच्छी तरह से बांधें ताकि वह खुले न और उसके अंदर आप 100 वॉट का एक बल्ब भी लगा देना चाहिए. जिससे चूजों को जरूरी टेंपरेचर दिया जा सकता है और इससे उनकी मृत्यु दर कम दिखाई देती है.

इस बात का जरूर दें ध्यान
बता दें कि इस जुगाड़ को बनाने के लिए आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि नीचे के हिस्से को कॉर्टन से न ढकें. क्योंकि चूजे जो बीट करेंगे, वह इससे फर्श पर गिर जाएगी. अगर आपने कॉर्टन लगा दिया तो इससे बीट ऊपर ही रह जाएगी और कई बार चूजे इसे खा जाते हैं और जिसके चलते भी उनमें मृत्यु दर दिखाई देती है. अगर आप चाहते हैं कि चूजों में मृत्यु दर न दिखाई दे तो इस चीज का जरूर ख्याल रखना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: पोल्ट्री फार्मर के हाथों में ही है मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने का उपाय

नई दिल्ली. एवियन इन्फ्लूएंजा यानि बर्ड फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो...

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry Farming: CARI के इस प्रोडक्ट को ब्रॉयलर मुर्गों को फीड में डालकर खिलाने से गर्मी में स्ट्रेस होगा दूर

नई दिल्ली. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एवियन न्यूट्रिशन और फीड...

पोल्ट्री

Egg: अंडा का उत्पादन बढ़ाने के तीन फॉर्मूले, आजमाएं बढ़ जाएगा मुनाफा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम ज्यादातर दो चीजों के लिए किया...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry Farming: बर्ड फ्लू की आशंका के बीच इस तरह खाएं अंडा और चिकन तो कोई खतरा नहीं होगा

नई दिल्ली. पिछले दिनों बिहार के पटना व भागलपुर समेत कई जिलों...