Home पशुपालन Animal Husbandry: बच्चा देने के दो दिन बाद से पशु को खिलाएं मेथी दाना, मिलेगा कमाल का रिजल्ट
पशुपालन

Animal Husbandry: बच्चा देने के दो दिन बाद से पशु को खिलाएं मेथी दाना, मिलेगा कमाल का रिजल्ट

पशु एक्सपर्ट कहते हैं कि खीस पिलाने के बाद दूसरा नंबर आता है बछिया को उचित पोषण देने का. इसके लिए आहार के साथ ही साफ पानी भी उचित मात्रा में देना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुओं को कई ऐसी चीज खिलाई जाती है, जिससे उनका दूध उत्पादन बढ़ता है और साथ ही वह खुद को तंदुरुस्त भी रख पाते हैं. मेथी का दाना भी उन्हीं चीजों में से एक है जिसको खिलाने के कई फायदे हैं. अगर आप पशुओं को मेथी दाना खिलाते हैं तो इससे हर तरह से पशुपालन में फायदा ही फायदा होगा. मेथी का दाना खासतौर पर गाय और भैंस के बच्चा देने के बाद कम से कम 2 दिन के बाद खिलाना शुरू करना चाहिए. जिसका फायदा ज्यादा मिलेगा. अगर आप पशुओं को मेथी दाना खिलाते हैं तो देखेंगे ​कि इसके कई फायदे हैं और इससे पशुपालन में मुनाफा भी बढ़ जाएगा.

अगर आप अपनी गाय या भैंस को मेथी दाना खिलाना चाहते हैं तो ढाई सौ ग्राम मेथी से शुरुआत करें और डेढ़ किलो तक मेथी दाना एक टाइम में पशुओं खिला सकते हैं. इसके लिए मेथी को पानी में भिगोकर फुला लें और जब ये पानी ठंडा हो जाए तो पशु के आगे डाल देना चाहिए. आपको बता दें कि मेथी की तासीर गर्म होती है. इसके कई एक फायदे पशुओं को मिलते हैं.

मिलता है ज्यादा दूध, समय पर हीट में आता है पशु
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि गाय और भैंस को ब्याने के बाद गर्म चीज खिलाई जाती है. उसमें से मेथी दाना बहुत ही असरदार होता है. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. इससे पशु के शरीर के अंदर जो भी गंदगी रहती है, वह बाहर आ जाती है. मैला की छंटाई भी आसानी से हो जाती है. एनिमल एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि पशु को जितनी ज्यादा गर्म चीज खिलाई जाती है, उतनी जल्दी-जल्दी शरीर के अंदर की गंदगी साफ होती है और उतना ही ज्यादा दूध का उत्पादन भी मिलता है. उत्पादन के साथ-साथ पशु अगली बार टाइम पर हीट में आ जाता है और फिर पशुपालक उसे गाभिन करा पाते हैं.

मेथी दाने का ये भी है फायदा
मेथी खिलाने से पशुओं का दूध उत्पादन तो बढ़ता ही है, साथ ही उनका शरीर भी तंदुरुस्त होता है. ठंड में मेथी खिलाने से पशुओं को ठंड नहीं लगती है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि मेथी खिलाने से पशुओं का वजन तेजी के साथ बढ़ता है. उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है. जिससे बीमारियां भी नहीं होती हैं. वहीं मेथी पशु के दूध के अंदर फैट बढ़ाने में मददगार है. दूध की गुणवत्ता भी बेहतर करती है और पशुओं के खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में भी मेथी का दाना कारगर साबित होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालकों के घरों पर पशुओं की हो रही जांच, उपचार के साथ मिल रही दवा

नई दिल्ली. बिहार की सरकार के निर्देश पर संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट...

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....