नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) एक ऐसा बिजनेस है, जिसको करके आप हजारों लाखों रुपए कमा सकते हैं. बहुत से किसान भाई कृषि के अलावा मुर्गी पालन में भी हाथ आजमा रहे हैं. इससे उन्हें दोहरी कमाई हो रही है. सरकार भी मुर्गी पालन जैसे काम को बढ़ावा दे रही है और सरकारी मदद उठाकर भी काफी लोग इस काम में अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं. मुर्गी पालन शुरू करने के लिए शेड होना बेहद जरूरी है. इसलिए इसके बारे में जानना जरूरी है. आइए यहां इस बारे में डिटेल से जानते हैं.
केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि आमतौर पर मुर्गियों के लिए तीन तरह का शेड बनाया जाता है. यदि आप 10 हजार मुर्गियों को पालना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको इसके शेड बनाने पर कितना खर्चा आएगा. इसी की अहम जानकारी देने जा रहे हैं.
डिटेल में खर्च के बारे में पढ़ें
मान लीजिए आप ओपन शेड बनाना चाहते हैं जो आमतौर पर ग्रामीण इलाकों में होता है तो इसमें 10 हजार चिक्स के लिए 8 से 10 लाख रुपए का खर्चा आएगा.
वहीं 10 हजार मुर्गियों को पालने के लिए सेमी ईसी शेड बनवाते हैं तो 18 से 20 लाख रुपए का खर्च आएगा.
वहीं बहुत से मुर्गी पालक जो अच्छे पैमाने पर इस काम को करते हैं वो पूरी तरह से ऑटोमेटिक शेड बनवाते हैं. इस पर 70 लाख रुपए तक का खर्च आता है.
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें इतना फर्क क्यों आ रहा है तो बता दें कि ओपन फॉर्म मैन्युअल काम करता है. जबकि इसमें लेबर कॉस्ट ज्यादा आती है. वहीं इसमें आप 80 हजार से 1 लाख रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं.
वहीं सेमी ईसी शेड की बात की जाए तो इसमें फीडर ऑटोमेटिक रहता है. ऑटोमेटिक कूलिंग पैड इसमें होता है और ड्रिंकर भी ऑटोमेटिक होता है. जिसमें आप एक से दो लाख रुपए तक का मुनाफा कमा पाएंगे.
अब पूरी तरह से ऑटोमेटिक शेड की बात की जाए तो हर काम एक मोबाइल से आप कर सकते हैं. इसमें लेबर कॉस्ट बिल्कुल ना के बराबर रहेगी और इसमें एक बैच में दो से ढाई लाख रुपये कमाई कर सकते हैं.
निष्कर्ष
ऑटोमेटिक शेड अगर आप बनवाते हैं तो इसमें मोर्टिलिटी कम होती है. इस वजह से ज्यादा कमाई होती है लेकिन आप शुरुआत करना चाहते हैं तो मैन्युअल शेड से भी कर सकते हैं और अगर आपके पास थोड़ा बजट है तो सेमी ईसी से भी कर सकते हैं.












