Home पोल्ट्री Poultry Farming: ठंड से पहले पोल्ट्री फार्म में कर लें ये इंतजाम
पोल्ट्री

Poultry Farming: ठंड से पहले पोल्ट्री फार्म में कर लें ये इंतजाम

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गे—मर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. ठंड का मौसम आ चुका है. ऐसे में मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए इंतजाम शुरू कर देना चाहिए. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्म में रोशनी और हवा का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. इसलिए मुर्गी घर के अंदर पर्दा लगाना चाहिए. ताकि ठंड के वक्त पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को गर्मी मिल सके. पर्दे के अलावा पोल्ट्री फार्म में गर्मी देने के लिए ऐसी लाइट लगाना चाहिए, जिससे गर्मी उत्पन्न हो और मुर्गियों को आराम मिलता रहे. आमतौर पर इसके लिए 100 वॉट का बल्ब लगाया जाता है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों के फॉर्म में पर्दे का इस्तेमाल भी करना बहुत जरूरी है. साथ ही सही इस्तेमाल करना भी जरूरी है. बहुत से लोग पोल्ट्री फार्मर पर्दे तो लगा लेते हैं, पर इसका सही इस्तेमाल नहीं जानते. जिससे मुर्गियों में मोर्टिलिटी दिखाई देती है.

जानें क्या-क्या करना है
एक्सपर्ट का कहना है कि ठंड के मौसम में शाम होते ही पर्दे से मुर्गी घर को ढक देना चाहिए. ऐसा करने से बाहर की ठंडी हवा फार्म में नहीं आ पाएगी और इससे मुर्गियों को ठंड नहीं लगती है.

जब सुबह अच्छे से धूप निकल जाए तब पर्दे को ऊपर कर देना चाहिए. ऐसा करने से मुर्गी घर के अंदर रात के समय जो भी गैस जमा होती है, वह बाहर निकल जाती है.

वहीं अगर आप दिन भर पोल्ट्री फार्म को पर्दे से ढक कर रखते हैं तो ऐसा करने से मुर्गी फार्म के अंदर ज्यादा गैस भर जाती है. इससे अमोनिया गैस उत्पन्न होने लगती है.

एक्सपर्ट का कहना है कि इसकी वजह से मुर्गियों को सर्दी भी हो सकती है साथ ही कई तरह की बीमारियां भी आ सकती है.

एक बार मुर्गियों में बीमारियों का प्रसार शुरू हुआ तो फिर इससे मोर्टिलिटी भी शुरू दिखाई दे सकती है. नतीजे में नुकसान ही नुकसान होगा.

निष्कर्ष
पोल्ट्री फार्मिंग करने वाले एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्म में हवा और रोशनी के संतुलन बनाना बेहद जरूरी है. तभी मुर्गी पालन में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: जिन मुर्गियों का लिवर बढ़ जाता है उनका अंडा उत्पादन हो जाता है कम

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अंडा देने वाली लेयर मुर्गियों का अंडा...

ये बीमारी सभी उम्र की मुर्गियों व टर्की में समान रूप से पाई जाती है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: बरसात में ज्यादा बीमार होती हैं मुर्गियां, बीमारियों से बचाव का तरीका है बेहद आसान

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में बारिश के दरमियान मुर्गियों में मृत्युदर बहुत...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली मुर्गी पालन में शुरुआत में की गईं ये 7 गलतियां पहुंचाती हैं बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में शुरुआती दिनों में चूजों का अच्छी तरह...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Disease: अंडा देने वाली मुर्गियों की आंतों में गीले बिछावन की वजह से हो रही ये बीमारी

नई दिल्ली. एक रिसर्च में अंडे देने वाली मुर्गियों (लेयर्स) में आंतों...