Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गियों के लिए ठंड में क्यों जरूरी है धूप, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों के लिए ठंड में क्यों जरूरी है धूप, जानें यहां

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गे—मर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. फ्री रेंज में जो भी मुर्गी पालक मुर्गी पालन कर रहे हैं उन्हें चाहिए कि सुबह के वक्त मुर्गियों को कामर्शियल फीड ही खिलाएं. ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके. इससे मुर्गियों को फीड के लिए बाहर निकालने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें ठंड से बचाया जा सकता है. जिससे मुर्गियां फार्म के अंदर ही दाना-पानी खा पी लेंगी और उन्हें धूप निकलने के बाद फ्री रेंज में छोड़ा जाएगा तो इससे उन्हें धूप लगेगी और धूप की वजह से उन्हें कई फायदा पहुंचेगा. क्योंकि धूप मुर्गियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट का कहना है कि धूप लगने की वजह से मुर्गियों में स्ट्रेस कम होता है. उसके साथ-साथ धूप की वजह से मुर्गियों में कई सारी बीमारियां नहीं आ पाती हैं. इसलिए मुर्गियों को बाहर छोड़कर पालना बेहद जरूरी होता है. खास तौर पर मुर्गियों को धूप में जरूर निकालना चाहिए. अगर ठंड में मुर्गियों को धूप मिलती है तो इससे उन्हें फायदा होगा.

धूप के हैं ये फायदे
वहीं जब मुर्गियों को धूप में बाहर निकाला जाता है तो इस दौरान वो इधर—उधर घूमती हैं और अपने लिए फीड तलाश करती हैं. ऐसा करने से मुर्गियों की एक्सरसाइज भी हो जाती है.

वहीं मुर्गियां साथ-साथ कीड़े मकोड़े भी खाती रहती हैं. इस तरीके से फीड का खर्चा भी बेहद कम हो जाता है.

धूप लगने का एक फायदा ये भी होता है कि मुर्गियों को ठंड भी नहीं लगती है और ठंड से होने वाली बीमारियों से भी मुर्गियां सेफ रहती हैं.

वहीं दोपहर के समय मुर्गियों को घर का बना हुआ दाना भी खिला सकते हैं. या फिर मुर्गियों को केले के पत्ते भी खिला सकते हैं.

इतना नहीं मुर्गियों को सहजन के पत्ते, पत्ता गोभी, टमाटर, पालक और इस तरह की जो भी सब्जियां हैं, उसको खिलाया जा सकता है.

वहीं कोशिश करना चाहिए कि शाम में 4:00 के पहले पहले मुर्गियों को उनके दड़बे में डाल दिया जाए.

क्योंकि ठंड के समय शाम में 4:00 बजे से पहले मुर्गियों को घर के अंदर बंद करने से वह ठंड से बच जाएंगी.

निष्कर्ष
वहीं अगर मुर्गियों को मक्का खिला रहे हैं तो रात के समय मक्का की मात्रा थोड़ी बढ़ा देना चाहिए. ये मुर्गियों को एनर्जी और गर्माहट देता है. ये करने से और रिपोर्ट में बताई गई तमाम बातों को करने से मुर्गियों को ठंड से बचाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...