Home पोल्ट्री Poultry: गर्मी में फार्म में ला रहे हैं चूजे तो ये काम जरूर करें आप
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में फार्म में ला रहे हैं चूजे तो ये काम जरूर करें आप

बीमार मुर्गी का वजन कम हो जाता है और हर समय उदास रहती है.
चूजों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर आप गर्मी में अपने पोल्ट्री फार्म में चूजे लेकर आए हैं तो उनका खास ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि ऐसा ना किया जाए तो नुकसान हो सकता है. चूंकि शुरुआती दिनों में चूजे बेहद ही नाजुक होते हैं. इसलिए उनमें मृत्यु दर भी दिखाई दे सकती है. इस वजह से पोल्ट्री एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि चूजों का ठीक ढंग से ख्याल रखें. क्योंकि यही चूजे आगे चलकर बेहतर उत्पादन करेंगे और आपको कमाई कराएंगे लेकिन अगर उनकी देखभाल ठीक ढंग से न की गई तो आपको पोल्ट्री फार्मिंग के काम में नुकसान हो सकता है. जो आप कभी भी नहीं चाहेंगे.

एक्सपर्ट का कहना है कि वैसे तो पोल्ट्री फार्मिंग अच्छा बिजनेस है लेकिन इसको जब सही तरीके से किया जाए तब, अगर लापरवाही की जाएगी तो फिर नुकसान ही हाथ आएगा. इसलिए चूजों का ध्यान अच्छी तरह से रखना चाहिए. यदि आप जानना चाहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग के काम के लिए जब चूजे गर्मी के दिनों में पोल्ट्री फार्म में लाए जाएं तो किस तरह से देख रेख उनकी करनी है और क्या-क्या उन्हें खिलाना पिलाना है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए. आपको सारी चीज की जानकारी यहां दी जा रही है. जो आपको काफी फायदा पहुंचाएगी.

चूजों का डाइजेशन रहेगा सही
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि जैसे ही चूजे फॉर्म के अंदर आएं, उन्हें चीनी और खाने वाला सोडा पिलाना चाहिए. इसका फायदा यह है कि इससे चूजों को थकान से निजात मिलेगी और उन्हें तुरंत एनर्जी मिलेगी. जबकि उनकी पानी पीने की खपत बढ़ेगी. इससे चूजों की हैल्थ अच्छी होगी. वहीं इससे चूजों का डाइजेशन भी ठीक रहता है. क्योंकि मीठा सोडा शरीर का पीएच बैलेंस कर देता है और चूजों की हैल्थ को सुधारता है.

लिवर टॉनिक भी जरूर पिलाएं
एक्सपर्ट कहते हैं कि चूजों को लगातार 3 दिन तक दिन में एंटीबायोटिक देनी चाहिए. रात में लिवर टॉनिक भी चूजों को देनी चाहिए. 100 एमएल लिवर टॉनिक 1000 चूजों को दी जा सकती है. वहीं चौथे दिन से 2 दिन लगातार रात को पीने के पानी में ये चीजें चूजों दें, जिससे उनका डाइजेशन अच्छा रहे ताकि चूजों में लिवर किडनी से जुड़ी कोई समस्या ना आए. सातवें दिन सुबह में न्यूकैसल डिजीज के लिए दवाएं दें. वहीं फॉर्म में अगर ज्यादा गर्मी है तब एग्जॉस्ट फैन को चलाएं. शाम के वक्त पर्दा खोल दें. एग्जॉस्ट फैन सुबह 10 बजे से लेकर शाम में 4:00 बजे चलाएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

बीमारी का उपचार नहीं है, बचाव ही सबसे अच्छा उपचार है.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों में फाउल पॉक्स से क्या होती है दिक्कतें, इसके लक्षण क्या हैं

नई दिल्ली. मुर्गियों में कई खतरनाक बीमारियां होती हैं, उन्हीं में से...

पोल्ट्रीमीट

Animal Product Production: देश में प्रति व्यक्ति अंडा-मीट और दूध की बढ़ी हिस्सेदारी, यहां पढ़ें आंकड़े

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने साल 2025 के एनिमल प्रोडक्ट...

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को सर्दियों में बीमारी से बचाने के लिए क्या करें उपाय

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में ठंड के दौरान मुर्गी फार्म का बिछावन...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालनपोल्ट्री

Fodder: सालभर चाहिए पशु के लिए चारा तो इस फसल की करें बुवाई

नई दिल्ली. पशुओं के लिए हरे चारी की समस्या कोई नई बात...