Home पोल्ट्री Poultry Farming: पोल्ट्री फार्म से मच्छर-मक्खियों और चूहों को खत्म करने का क्या है सही तरीका
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्म से मच्छर-मक्खियों और चूहों को खत्म करने का क्या है सही तरीका

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म मुर्गे और मुर्गियों को मच्छर—मक्खियों और चूहों से बचाने की जरूरत होती है. क्योंकि ये समस्या बेहद ही आम है लेकिन इससे पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान होता है. चूहे पोल्ट्री फार्मिंग में फीड, उपकरण और इतना ही नहीं पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद कई जरूरी चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं. जबकि इनसे बीमारियां भी फैलती हैं. वहीं मक्खियों से भी पोल्ट्री फार्म में बीमारी फैलती है. इसलिए बेहद ही जरूरी है कि इन दोनों समस्या का परमानेंट इलाज किया जाए, ताकि पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान से बचा जा सके.

आप पोल्ट्री फार्म में मक्खियों व मच्छरों और चूहों को रोकने के लिए कई उपाय कर सकते हैं. आइए इस बारे में यहां जानते हैं.

उपाय के बारे में पढ़ें यहां
पोल्ट्री फार्म में रसायनिक तरीकों से भी मक्खी व मच्छरों की रोकथाम की जा सकती है. इसके लिए कीटनाशी दवाओं का प्रयोग किया जाता है.

इनका इस्तेमाल करते समय कम्पनी द्वारा बताये गये निर्देशों को ध्यान में रखना चाहिए. साथ ही दाने व पानी के बर्तनों को कीटनाशी के संदूषण होने से बचाना चाहिए.

पोल्ट्री फार्म में स्वच्छता के उपायों पर विशेष ध्यान देना चाहिए जो मक्खी और मच्छरों की रोकथाम में सबसे प्रभावी पाये जाते हैं.

मरी हुई मुर्गियों और टूटे हुए अंडों को पोल्ट्री फॉर्म से तुरन्त हटाना चाहिए.

पोल्ट्रीी आहार को बिखरने नहीं देना चाहिए. बिखरे हुए कुक्कुट आहार की सफाई लगातार करते रहना चाहिए.

आस-पास की गन्दी नालियों की सफाई जरूर कराएं.

आस-पड़ोस के स्थानों खासतौर पर मक्खियों के प्रजनन स्थानों को खत्म करते रहना चाहिए.

चूहों से कैसे करें रोकथाम
चूहों कुक्कुट फार्म में बहुत अधिक पाये जाते हैं. चूहे बर्ड की बीमारियों जैसे पाश्चुरेला एवं सालमोनेला जीवाणुओं और अन्य बीमारियों के कारण होते हैं. इसके साथ-साथ चूहे पोल्ट्री फार्म के वातावरण को गंदा करते हैं.

पोल्ट्री में कृंतकों को रोकने के उपाय की बात की जाए तो फार्म में उनके प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजे और खिड़कियों में जाली लगानी चाहिए.

चूहों के छिपने की जगहों को खत्म करना चाहिए. दाने, पानी व छिपने की जगह से कृंतकों को दूर रखना चाहिए.

चूहों को नष्ट करने के लिए चूहों को मारने की दवा का प्रयोग करना चाहिए. ज्यादातर चूहे एक प्रकार के जहर ही होते हैं. इनको बच्चों, पक्षियों तथा पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना बेहतर होता है.

जहां चूहे सक्रिय होते हैं, उसी जगह पर ही दवा को रखना चाहिए.

चूहों के छिपने की जगह व आहार के रास्ते पर रखने से दवा को को चूहे खा जाते हैं.

छिपने के स्थानों के दरवाजे पर दवा रखने से भी इनकी रोकथाम की जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: पोल्ट्री फार्मर के हाथों में ही है मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने का उपाय

नई दिल्ली. एवियन इन्फ्लूएंजा यानि बर्ड फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो...

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry Farming: CARI के इस प्रोडक्ट को ब्रॉयलर मुर्गों को फीड में डालकर खिलाने से गर्मी में स्ट्रेस होगा दूर

नई दिल्ली. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एवियन न्यूट्रिशन और फीड...

पोल्ट्री

Egg: अंडा का उत्पादन बढ़ाने के तीन फॉर्मूले, आजमाएं बढ़ जाएगा मुनाफा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम ज्यादातर दो चीजों के लिए किया...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry Farming: बर्ड फ्लू की आशंका के बीच इस तरह खाएं अंडा और चिकन तो कोई खतरा नहीं होगा

नई दिल्ली. पिछले दिनों बिहार के पटना व भागलपुर समेत कई जिलों...