Home career Admission: आईआईटी ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, यहां पढ़ें डिटेल
career

Admission: आईआईटी ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, यहां पढ़ें डिटेल

IIT
आईआईटी .

नई दिल्ली. क्या आप भी आईआाईटीज में एडशिन की तैयारी में हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. क्योंकि एडमिशन को लेकर एक अहम अपडेट सामने आई है. दरअसल, देश के सभी 23 आईआईटीज ने एडमिशन और ओरिएंटेशन शेड्यूल जारी कर दिया है. संस्थानों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन, रिपोर्टिंग ओरिएंटेशन सेशन और कक्षाएं शुरू होने की तारीखें घोषित की है. देश के टॉप संस्थानों में शामिल आईआईटी बॉम्बे 21 से 26 जुलाई तक ओरिएंटेशन सेशन आयोजित करेगा, इसके लिए छात्रों को 20 जुलाई तक रिपोर्ट करना होगा. क्लासेज की जानकारी 28 जुलाई को दी जाएगी.

बता दें कि आईआईटी दिल्ली, मद्रास और कानपुर की ओर से 31 जुलाई से बीटेक इंटीग्रेटेड-एमटेक, ड्यूअल डिग्री और अन्य कोर्सेज की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी. लगभग सभी आईआईटी संस्थानों की कक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। आईआईटी गांधीनगर सबसे आखिर में 18 अगस्त से कक्षाएं शुरू करेगी.

गांधीनगर में रजिस्ट्रेशन 20-जुलाई तक चलेगा
आईआईटी गांधीनगर में जेईई एडवांस्ड 2025 के स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन 20-जुलाई तक चलेगा. 21 जुलाई से 15 अगस्त के तक छात्रों का फाउंडेशन प्रोग्राम आयोजित होगा. 15 अगस्त को फाउंडेशन प्रोग्राम समाप्त होने के बाद 18 अगस्त से कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। सिर्फ आईआईटी गांधीनगर द्वारा ही फाउंडेशन-प्रोग्राम का आयोजन किए जाने की सूचना है. इसके अलावा अन्य आईआईटी-संस्थाओं से संबंधित ऐसी कोई सूचना प्रकाशित नहीं है.

आईआईटी दिल्ली में छात्रों को 21 जुलाई तक करें रिपोर्टिंग
वहीं जेईई एडवांस्ड क्वलिफाइड छात्रों को आईआईटी दिल्ली में 21 जुलाई तक रिपोर्ट करना होगा. इंडक्शन प्रोग्राम 22 से 30 जुलाई तक चलेगा. वहीं, क्लासेज 31 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी. भुवनेश्वर ने अभिभावकों को दिया ओरिएंटेशन में आने का अवसर आईआईटीज के शेड्यूल के अनुसार भुवनेश्वर व इंदौर ने अभिभावकों को कैंपस में आकर ओरिएंटेशन में भाग लेने का अवसर दिया है. भुवनेश्वर का ओरिएंटेशन 30 जुलाई को और इंदौर का 25 जुलाई को होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...