Home पोल्ट्री Poultry: ठंड में मुर्गियों को पिलाएं गुनगुना पानी, 12 से 14 घंटा दें रोशनी
पोल्ट्री

Poultry: ठंड में मुर्गियों को पिलाएं गुनगुना पानी, 12 से 14 घंटा दें रोशनी

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
फार्म में चारा खाती मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. ऐसा नहीं है कि सिर्फ ठंड इंसानों और पशुओं को लगती है. ठंड का असर मुर्गियों पर भी होता है. अगर आपने अंडा देने वाली मुर्गियों को पाल रखा है तो ठंड में उनका भी प्रबंधन करना भी बेहद ही जरूरी है. ठंड से बचाव करना भी जरूरी है, नहीं तो इससे मुर्गियों को दिक्कत हो सकती है और अंडा उत्पादन पर इसका असर पड़ सकता है. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट का कहना है कि जनवरी में ज्यादा ठंड पड़ती है, ऐसे में मुर्गियों के लिए गर्म और सूखा पोल्ट्री फार्म रखना बेहद जरूरी होता है. साथ ही पोल्ट्री फार्म में ताजी हवा आने जाने का भी रास्ता होना चाहिए. ताकि अमोनिया जैसी गैस उत्पन्न होने पर मुर्गियों को इससे दिक्कत न हो.

ठंड के समय में मुर्गियों को एक निश्चित तापमान की जरूरत होती है. अगर उतना तापमान मुर्गियों को नहीं मिलेगा तो इससे उन्हें दिक्कत आ सकती है. इसलिए हीटर आदि की व्यवस्था पोल्ट्री फार्म में होनी चाहिए. ताकि मुर्गियों को एक जरूरी निश्चित टेंपरेचर मिलता रहे और बेहतर प्रोडक्शन मिलता रहे.

ये काम जरूर करें मुर्गी पालक
पोल्ट्री फार्म में ताजी ठंडी हवा आने-जाने के लिए वेंटीलेशन की जरूरत होती है. ताकि अमोनिया गैस उत्पन्न होने की स्थिति में गैस बाहर निकल जाए और मुर्गियों पर इसका असर ना हो.

ठंड के समय में फर्श पर कम से कम 8 इंच मोटी सूखी बिछावन होनी चाहिए. बिछावन के तौर पर लकड़ी का बुरादा बिछा सकते हैं. नमी होने पर इसे बदल दें और धूप में तुरंत सुखाना चाहिए.

क्योंकि एक बार नमी हो गई तो इससे मुर्गियों को इंफेक्शन हो सकता है और वह बीमार पड़ सकती हैं. जिसका असर अंडा उत्पादन पर पड़ेगा.

अंडा देने वाली मुर्गियां को पर्याप्त रोशनी की जरूरत होती है. ठंड के समय में कोहरा पड़ने से रोशनी नहीं मिल पाती है. इसलिए मुर्गियों को 12 से 14 घंटे रोशनी देने के लिए एलईडी बल्ब वगैरह की व्यवस्था होनी चाहिए

ठंड में मुर्गियों को संतुलित आहार देना जरूरी होता है. प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर आहार मुर्गियों को जरूर दें. मुर्गियों को मक्का और अन्य अनाज खिलाया जा सकता है.

इसके अलावा ताजा और गुनगुना पानी मुर्गियों को उपलब्ध कराना चाहिए. ज्यादा देर तक पानी बर्तन में रखने की वजह से ठंडा हो जाता है. ऐसे में इस तरह का पानी तुरंत हटा देना चाहिए.

निष्कर्ष
मुर्गी पालन के दौरान यदि मुर्गियों को ठंड लगती है तो फिर इससे उत्पादन पर असर पड़ता है और नतीजे में पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...