नई दिल्ली. ठंड के अंदर मुर्गियों की संख्या और उनकी हैल्थ पर भी ध्यान देना जरूरी होता है. मुर्गियों को पोल्ट्री फार्म में पर्याप्त जगह की जरूरत होती है. मुर्गियों को अगर पोल्ट्री फार्म में पर्याप्त जगह दी जाती है तो इससे उनको स्ट्रेस कम होता है और इसके साथ-साथ हवा का प्रवाह भी बना रहता है. अगर आप लोग पोल्ट्री फार्म में जरूरत से ज्यादा पोल्ट्री बर्ड को रख देते हैं तो इससे मुर्गी जल्दी बीमार होती है और जिसका सीधा सा मतलब है कि आपको पोल्ट्री फार्मिंग के काम में नुकसान हो सकता है.
केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है. यदि कोई मुर्गी आपको सुस्त दिखाई दे रही है या वह फीड फीड खाना और पानी पीना कम कर रही है तो उस मुर्गी को तुरंत बाकी स्वस्थ मुर्गियों से अलग रख देना चाहिए.
इन बातों पर जरूर ध्यान दें
आप जरूरत पड़ने पर पशु चिकित्सक की सलाह के अनुसार उसका इलाज शुरू करा सकते हैं. अगर किसी मुर्गी को सर्दी या कोई बीमारी हो रही है तो उसे बाकी स्वस्थ मुर्गी के साथ नहीं रखना चाहिए. नहीं तो हैल्दी मुर्गी भी बीमार पड़ सकती है.
मुर्गियों को सर्दी से बचाना चाहते हैं तो 1 लीटर पानी के हिसाब से लगभग 5 से 10 ग्राम फ्रेश अदरक और लहसुन का तीन चार छिलका लेकर 10 मिनट तक उबाल लें.
फिर पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब पानी ठंडा हो जाए तो उसे मुर्गियों को भी दे सकते हैं.
अगर ठंड के मौसम में हफ्ते में दो या तीन दिन में एक बार ये उपाय कर लेते हैं तो इससे मुर्गियों को सर्दी से बचाया जा सकता है.
एक बात का ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा लहसुन अदरक मुर्गियों को नहीं देना चाहिए. इससे मुर्गियों को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं हिसाब से लहसुन और अदरक खिलाएंगे तो सर्दी से बचा पाएंगे.
मुर्गियों को सर्दी से बचाने के लिए तुलसी के पत्ते भी दिए जा सकते हैं. या फिर तुलसी के पत्ते कूटकर पानी में अच्छे से उबालकर इस पानी को मुर्गियों को पिला सकते हैं.
निष्कर्ष
इन उपायों को करने से न सिर्फ मुर्गियों को ठंड से बचा पाएंगे बल्कि उन्हें हैल्दी भी रख जाएंगे.












