Home पोल्ट्री Poultry Farming Care: पोल्ट्री में ऐसे करें बीमारी की पहचान, नहीं होगा नुकसान
पोल्ट्री

Poultry Farming Care: पोल्ट्री में ऐसे करें बीमारी की पहचान, नहीं होगा नुकसान

आपका पोल्ट्री बिजनेस नुकसान में ना चले इसके लिए बीमारियों का बचाव बेहद जरूरी है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक अच्छा बिजनेस है. अगर पोल्ट्री में कोई बीमारियां लग जाएं तो मुनाफा की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है. वैसे तो मुर्गियों में कई तरह की बीमारियां होती हैं.मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो आप इसे छोटी जगह पर भी शुरू कर सकते हैं. मुर्गी पालन घर ही महिलाएं भी अपने तमाम घरेलू कामकाज करने के साथ भी कर सकती है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर बहुत बड़े स्तर पर मुर्गी पालन नहीं करना चाहते तो भी कोई दिक्कत नहीं है. घर में आंगन में या घर के पीछे मुर्गी पालन करके मुनाफा कमा सकते हैं. इस तरह के मुर्गी पालन को बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग कहा जाता है. बताते चलें कि अगर कोई 1500 मुर्गी का पालन करें तो तो इससे वो 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपए तक का मुनाफा कमा सकता है. ये तो रही बात मुर्गी पालन की. लेकिन मुर्गी पालन में भी कई बातों का ध्यान रखना होता है.

मुर्गियों को फीड देने से लेकर उनको पानी पिलाना में भी सावधानी बरतनी होती है. वहीं मुर्गियां बीमार भी बहुत तेजी से होती हैं और बीमारी की वजह से उनकी मौत भी होने लग जाती है. इसका एक नुकसान ये भी है कि बीमार ​मुर्गियां जल्द ही हेल्दी मुर्गियों को भी बीमार कर देती हैं. इसलिए हर मुर्गी पालक को पता होनी चाहिए कि मुर्गियां जब बीमार हों तो उसके लक्षण क्या हैं, ताकि समय रहते इलाज किया जा सके.

बीमार मुर्गी के ये होते हैं लक्षण: बीमार चूजे या मुर्गियां एक स्थान पर इकट्ठा होने लगती हैं. कुछ मुर्गियों आंखे बंद करके तथा सिर झुका कर बैठ जाती हैं. बीमार मुर्गियां दाना और पानी कम खाती पीती हैं. पानी पीना बिल्कुल बंद कर देती हैं. कुछ बीमारियों के दौरान मुर्गियां ज्यादा पानी पीती हैं. बीमारी के दौरान मुर्गियों के पंख ढीले होकर लटक जाते हैं. मुर्गियों के पर की सजावट असंतुलित हो जाती है. कभी-कभी पैर खराब हो जाते है, जिसके नतीजे में मुर्गियां लंगड़ाते हुए चलती हैं. खड़े होने में असमर्थ हो जाती है और ज्यादातर बैठी रहती हैं. पेचिश की बिमारी होने पर बींट का रंग हरा, पीला, सफेद या लाल हो जाता है.

मुर्गी में वजन हो जाता है कम: बीमारी के कारण मुर्गियों का वजन कम हो जाता है. अंडा उत्पादन या तो कम हो जाता है या फिर बंद हो जाता है. मुर्गियों की कलंगी सूख जाती है या उसमें सूजन आ जाती है. उसका रंग बदल जाता है व उसकी चमक कम हो जाती है.
मुर्गियों के शरीर का तापमान बढ़ जाता है. नाक-आंख या मुंह से पानी निकलता है और मुर्गियों को सांस लेने में दिक्कत होती है. बीमारियों से चूजे और मुर्गियां मर भी जाती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...