Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गियों को हो गया इंफेक्शन तो इन दो दवा से करें इलाज, यहां पढ़ें, दवा देने का तरीका
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को हो गया इंफेक्शन तो इन दो दवा से करें इलाज, यहां पढ़ें, दवा देने का तरीका

poultry farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. कई बार मुर्गियों को वायरल इंफेक्शन हो जाता है. इतना ही नहीं ठंड के मौसम में ठंड भी लग जाती है. अगर ऐसा होता है तो मुर्गियों का इलाज करना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि ऐसा न करने पर हो सकता है कि मुर्गियों का उत्पादन कम हो जाए और यह भी हो सकता है कि यह बीमारी अन्य मुर्गियों में भी फैल जाए और मुर्गियों में मृत्यु दर भी दिखाई दे. इसलिए इसका इलाज करना बेहद जरूरी है. नहीं तो पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको बड़ा नुकसान हो सकता है, इससे आपका फार्म भी बंद हो सकता है.

मुर्गियों की इस समस्या का इलाज करने के लिए आप टेटरासाइक्लिन हाइड्रोक्लोराइड दवा दे सकते हैं. यह एक एंटीबायोटिक होता है, जो किसी भी वेटरिनरी शॉप पर आसानी से मिल जाती है. इससे मुर्गियों की इन्फेक्शन और ठंड लगने का इलाज आसानी के साथ किया जा सकता है.

डायरिया का भी इस दवा से कर सकते हैं इलाज
टेटरासाइक्लिन हाइड्रोक्लोराइड नाम की इस दवा का इस्तेमाल करके मुर्गियों में वायरल इंफेक्शन की समस्या को दूर किया जा सकता है. साथ ही सर्दी जुकाम की समस्या को भी इस दवा से दूर किया जा सकता है. वहीं डायरिया की शिकायत अगर हो जाए तो इस दवा को देने से डायरिया भी ठीक हो जाता है. हालांकि इसको इस्तेमाल करने का तरीका भी पता होना चाहिए. तभी आपको इससे फायदा मिलेगा. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी मुर्गी में किसी तरह के इंफेक्शन हो गया हो जैसे वह छींक रही है या खासी आ रही है तब आप दो से तीन ग्राम पाउडर दो से ढाई लीटर पानी में मिला देना है.

3 से 4 दिन में मिल जाएगा आराम
इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद मुर्गी को पीने के लिए दे देना है. अगर गर्मी के समय में इस दवा को पिलाना है तो रात के समय यह दवा देना चाहिए. क्योंकि रात में जब आप मुर्गियों को यह दवा पानी में मिला कर देंगे तो वह ज्यादा काम करेगी. इससे मुर्गियों में स्ट्रेस भी नहीं आएगा और उसके अगले दिन आपको मल्टीविटामिन का इस्तेमाल करना है. कोई भी मल्टीविटामिन दवा आप ले सकते हैं और 5 एमएल मल्टीविटामिन की दवा चिक्स को दी जा सकती है. वहीं 60 दिन के ऊपर की मुर्गियां हैं तब 7 से 10 एमएल 100 मुर्गियों को दवा देनी है. रात के समय एंटीबायोटिक चलना है. अगर 3 से लेकर 4 दिन तक इस दवा को आप चला देते हैं तो मुर्गियों की कोई भी समस्या दूर हो जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...