Home पोल्ट्री Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करने के लिए यूपी सरकार दे रही है 1 करोड़ रुपए तक की आर्थिक मदद
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करने के लिए यूपी सरकार दे रही है 1 करोड़ रुपए तक की आर्थिक मदद

पोल्ट्री फार्मिंग बेहतरीन काम है.

नई दिल्ली. पोल्ट्री बिजनेस एक ऐसा काम है, जिसको करने से खूब पैसा बनाया जा सकता है. जबकि आने वाले समय में भी ये काम तेजी से आगे जाएगा. क्योंकि अंडा और चिकन की डिमांड लगातार बढ़ रही है. जिसको देखते हुए सरकार भी इस काम को बढ़ावा देने का काम कर रही है. उत्तर प्रदेश में ही सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिसकी मदद से आप पोल्ट्री बिजनेस शुरू कर सकते हैं और आपको इसमें अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. कुक्कुट मुख्यालय पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश के उपनिदेशक डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने लोगों से इस काम में आगे आने की अपील की है.

उन्होंने बताया कि प्रोटीन कुपोषण और न्यूट्रिशन सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने के लिए पोल्ट्री सेक्टर में अंडा और चिकन को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है. यह प्रोटीन का सबसे सस्ता और अच्छा सोर्स भी है. वहीं राज्य में लगातार अंडे की डिमांड बढ़ रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में डिमांड के मुताबिक अंडों का उत्पादन नहीं हो पा रहा है. जिसके चलते तकरीबन 50 फीसद अंडे दूसरे राज्यों से मंगाए जाते हैं.

क्या है योजना
इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग ने कुक्कुट विकास नीति 2022 को के तहत दो तरह की स्कीम को चला रहा है. एक है कमर्शियल लेयर फार्मिंग और दूसरा है ब्रॉयलर पैरेंट फार्मिंग.

कमर्शियल लेयर फार्मिंग के तहत आप 10 हजार से लेकर एक लाख तक बर्ड लेकर कमर्शियल लेयर फार्मिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

जिसके तहत सरकार के द्वारा तीन तरह की सुविधा दी जा रही है. एक सुविधा ये है कि प्रोजेक्ट कॉस्ट पर 70 फीसद तक बैंक लोन दिया जा रहा है.

इस लोन पर सरकार की तरफ से 7 परसेंट की ब्याज प्रतिपूर्ति की जाएगी जो लगभग 15 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक है.

वहीं पोल्ट्री फार्मिंग स्थापित करने के लिए एक एकड़ से लेकर 8 एकड़ तक जमीन की जरूरत पड़ेगी. यदि आप जमीन खरीदने हैं तो स्टांप ड्यूटी में शुल्क सरकार की तरफ माफ कर दिया गया है.

सरकार की तरफ से बिजली बिल में जो इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी उसमें भी 100 फीसद की छूट दी जा रही है.

इसमें एक लाख यूनिट प्रति वर्ष की दर से 10 साल तक छूट मिलेगी. उन्होंने बताया कि लगातार लोग योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं.

जिससे आने वाले समय में अंडा उत्पादन राज्य में बढ़ेगा. जबकि मीट उत्पादन भी बढ़ेगा. इसका फायदा राज्य के लोगों को भी होगा.

बता दें कि पिछले 5 साल में 12.50 परसेंट की वृद्धि के साथ पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस यूपी में बढ़ रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...