नई दिल्ली. केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर (Central Bird Research Institute, Izatnagar) में स्थापित एग्रीबिजनेस इंक्यूबेशन केन्द्र के तत्वावधान में डिटेल कमर्शियल पोल्ट्री फार्मिंग विषय पर ऑनलाइन, ऑफलाइन (हाइब्रिड) माध्यम से दिनांक आगामी अगस्त 2025 से 22 अगस्त 2025 तक पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें तमाम पोल्ट्री फार्मर्स को पोल्ट्री फार्मिंग की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा. जिससे फार्मर्स को फायदा मिलेगा और पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में कई गुना मुनाफा बढ़ जाएगा.
कार्यक्रम के पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. संदीप सरन ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण में जापानी बटेर, टकी, बेकार्ड कुक्कुट पालन के साथ-साथ ब्रायलर व लेयर पालन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी.
क्या सीखने को मिलेगा
इस दौरान पोल्ट्री की प्रजातियों, मुर्गी रोग, उनके उपचार और टीकाकरण, जैव सुरक्षा, एकीकृत कुक्कुट पालन, हैचरी प्रबंधन आदि के बारे में भी सिखाया जाएगा.
प्रशिक्षण के तहत बरेली स्थित कुक्कुट फार्मों में प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा.
इसके माध्यम से ट्रेनिंग लेने वालों को पोल्ट्री व्यवसाय और यूनिट की स्थापना, बैंक से लोन हासिल करने के लिए परियोजना रिपोर्ट बनाने, और सरकारी वित्त योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
यह कार्यक्रम कुक्कुट पालन के क्षेत्र में व्यावसायिक कौशल और उद्यमिता विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
भारत सरकार के किसानों की आय को दूना करने के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा.

कैसे करें आवेदन
इस कार्यकृम के विषय मे अधिक जानकारी व ऑनलाइन पंजीकरण के लिए https://icar-cari.blogspot.com/2025/04/edp-on-comprehensive-commercial-poultry.html पर संपर्क किया जा सकता है.












