Home पोल्ट्री Poultry Farming: बरसात में सही देखभाल, स्वस्थ मुर्गी और अधिक उत्पादन की गारंटी है
पोल्ट्री

Poultry Farming: बरसात में सही देखभाल, स्वस्थ मुर्गी और अधिक उत्पादन की गारंटी है

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. मुर्गियों से अच्छा उत्पादन चाहते हैं तो बारिश के दौरान उनका खास ख्याल करिए. क्योंकि पोल्ट्री फार्मिंग के लिए बरसात का मौसम खतरनाक माना जाता है. इस दौरान मुर्गियों को कई बीमारियों का खतरा रहता है.​ जिससे उत्पादन प्रभावित होता है. उत्पादन के अलावा मुर्गियों में मृत्युदर का भी मामला दिखता है. जिससे पोल्ट्री फार्मिंग में बहुत बड़ा नुकसान होने का खतरा रहता है. ऐसे में बारिश के समय में सावधानियां बरतना बेहद ही जरूरी है. तभी पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.

एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी पालन में बरसात में सही देखभाल, स्वस्थ मुर्गी और अधिक उत्पादन की गारंटी होती है. इसलिए इसमें जरा भी लापरवाही न करें और यहां हम आपको बताएंगे कि बरसात में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.

क्या सावधानियां बरतनी हैं, जानें यहां
शेड को सूखा और सुरक्षित रखें. शेड की छत पानी से टपक-रोधी हो.

पॉलीथिन या तिरपाल से बचाव करना चाहिए.

मुर्गियों के फार्म के फर्श को हमेशा सूखा रखें.

बिछावन (लिटर) को सुखा रखने से फायदा होता है.

गीला बिछावन हटाकर नया सूखा बिछावन डालें भूसी, लकड़ी का बुरादा आदि बिछाएं.

आपको बता दें कि गीला बिछावन बीमारियों को बढ़ाता है.

फीड को सुरक्षित रखें. फीड को नमी और पानी से बचाकर रखें.

हमेशा ढक्कन बंद करके रखें.

फफूंद लगा फीड न खिलाएं.

कीट एवं मच्छरों से बचाव करें.

शेड में कीटनाशक, फिनाइल का छिड़काव करें.

नाली और आसपास पानी जमा न होने दें.

मच्छरदानी और जाली का प्रयोग करें.

भीगे तार और ढीले कनेक्शन से बचें. सभी इलेक्ट्रिक उपकरण ऊंचाई पर और सुरक्षित रखें.

उचित वेंटिलेशन (हवादार) रखें. हवादार व्यवस्था अच्छी रखें. ताकि नमी और गंदी हवा बाहर निकल सके, लेकिन सीधी हवा मुर्गियों पर न लगे.

साफ और ठंडा पानी उपलब्ध कराएं. पानी के बर्तन रोज़ साफ करें.

पानी में फिटकरी (2 ग्राम/लीटर) या ORS का उपयोग करें.

रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण करें. समय पर टीकाकरण करें.

खासकर रानीखेत (F1), गम्बोरो, न्यूकैसल के लिए वैक्सीन लगवाएं.

भीड़भाड़ से बचें. शेड में ज्यादा मुर्गियों को न करें.

मुर्गियों को पर्याप्त जगह दें ताकि हवा और गति-फिर बनी रहे.

नियमित निरीक्षण करें. मुर्गियों के व्यवहार, खाने, बीट और स्वास्थ पर नजर रखें.

किसी भी बीमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत उपचार करें.

निष्कर्ष
सावधानी अपनाएं. बीमारी भगाएं. सुरक्षित शेड सफल व्यवसाय की कुंजी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...