नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग एक बेहतरीन बिजनेस है और इसमें अच्छी कमाई की जा सकती है. अच्छी बात ये है कि इसे कम लागत में भी शुरू किया जा सकता है. इसलिए ये बिजनेस और अच्छा बन जाता है. हालांकि किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकेे लिए तमाम इंतजाम को करना पड़ता है. ताकि बिजनेस चल सके. ठीक उसी तरह से मुर्गी पालन का भी काम है. इसको शुरू करने से पहले भी कुछ चीजों की जरूरत होती है. इसके बिना मुर्गी पालन के काम में आप सफल नहीं हो सकें. इसलिए इसके बारे में जानना जरूरी है.
यदि आप जानना चाहते हैं कि वो क्या है, जिसकी मदद के बिना पोल्ट्री फार्मिंग में सफल नहीं हो सकते हैं, तो इसी के बारे में हम यहां आपको जानकारी देने जा रहे हैं. आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं.
इन सामानों की पड़ती है जरूरत
चूजा ब्रूडर (Brooder) चूजों और बड़ी मुर्गियों को और मुर्गों को दाना खिलाने के लिए उपयोगी होता है. स्वच्छ दाना और कम बर्बादी में भी मदद करता है.
फीडर (Feeder) स्वच्छ और ठंडा पानी देने के लिए बेहद ही जरूरी होता है. क्योंकि मुर्गे और मुर्गियों को समय-समय पर पानी की जरूरत होती है.
ड्रिंकर (Drinker) अगर आप ऑटोमेटिक ड्रिंकर लेते हैं तो ये बेहतर विकल्प है. जिससे जरूरत के मुताबिक मुर्गियों को पानी मिल जाएगा.
ब्रूडर गार्ड (Brooder Guard) चूजों को एक जगह सुरक्षित रखने और ठंड से बचाने के लिए उपयोगी होता है.
थर्मामीटर (Thermometer) से तापमान और नमी की जानकारी मिलती है. ये भी मुर्गी पालन में बेहद मददगार है.
वजन मशीन (Weighing Scale) मुर्गियों के वजन की नियमित जांच से ग्रोथ और प्रबंधन में सुधार के लिए जरूरी है.
वैक्सीन और दवा देने का उपकरण भी रखें. जिससे वैक्सीनेशन आदि में आपको आराम मिलेगा.
फुट बाथ (Foot Bath) को बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं को रोकने के लिए शेड के प्रवेश द्वार पर रखें.
दाना भंडारण डिब्बा (Feed Storage) दाने को नमी, कीड़े और कीड़ों से बचाकर रखने के लिए सही विकल्प है.
लाइट (Light) उचित रोशनी से चूजों की वृद्धि, अंडा उत्पादन और स्वास्थ्य बेहतर रहता है.
जाली/नेट (Wire Net) शेड की सुरक्षा, वेंटिलेशन और अन्य जानवरों से बचाव के लिए आवश्यक होता है.
सफाई उपकरण (Cleaning Tools) शेड की नियमित सफाई से बीमारियों की रोकथाम और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होता है.












