Home पोल्ट्री Poultry Farming: सोनाली मुर्गी पालन में शुरुआत में की गईं ये 7 गलतियां पहुंचाती हैं बड़ा नुकसान
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली मुर्गी पालन में शुरुआत में की गईं ये 7 गलतियां पहुंचाती हैं बड़ा नुकसान

poultry news
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में शुरुआती दिनों में चूजों का अच्छी तरह से ख्याल रखना होता है. क्योंकि इस दरमियान खासकर शुरुआती कुछ दिनों तक चूजों में मृत्युदर ज्यादा देखी जाती है. यदि इस दौरान अच्छे से ख्याल नहीं रखेंगे तो फिर दिक्कतें होंगी. क्योंकि शुरुआत में चूजों को कई तरह की दिक्कतें आती हैं. जिससे पार पाना पड़ता है. यदि आप सोनाली मुर्गी पालन करते हैं तो 0-7 दिन के चूजों के पालन के दौरान अक्सर पोल्ट्री फार्मर्स 7 बड़ी गलतियों कर जाते हैं. ​इन गलतियों की वजह से पोल्ट्री फार्मिंग का काम नुकसान में तब्दील हो जाता है.

वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि जब आप की शुरूआत सही होगी तो फिर चूजे स्वस्थ होंगे और उनकी बेहतर ग्रोथ भी होगी और आपको पोल्ट्री फार्मिंग में फायदा मिलेगा. इस काम को फायदा कमाने के लिए किया जाताा है तो फिर ऐसा काम क्यों करें जिससे नुकसान होता हो.

ये गलतियां बढ़ाती हैं मौत, घटाती हैं ग्रोथ
1. गलत तापमान यानि तापमान ज्यादा या कम होने से चूजों की मौत का खतरा बढ़ जाता है. सही तापमान 32-35°C (पहले 3 दिन) का होता है.

  1. साफ पानी की कमी, गंदा या कम पानी चूजों को डिहाइड्रेट और बीमार बनाता है. हमेशा साफ और ठंडा पानी उपलब्ध रखें.
  2. समय पर चारा (Feed) न देना चाहिए. देरी से चारा देने पर चूजे कमजोर हो जाते हैं और ग्रोथ रूक जाती है. चूजों को आते ही 30 मिनट के अंदर स्टार्टिंग फीड दें.
  3. बहुत ज्यादा हवा या पूरी तरह बंद माहौल चूजों के लिए खतरनाक होता है. इसलिए सही वेंटिलेशन रखें ताकि प्रत्यक्ष हवा चूजों पर न पड़े.
  4. लाइट की गलती. कम या ज्यादा रोशनी चूजों को स्ट्रेस देती है और खाना-पीना कम कर देती है. ऐसे में पहले 7 दिन 24 घंटे रोशनी दें.
  5. बायोसिक्योरिटी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. गंदा शेड, बाहर के लोग, जूते, सामान से बीमारी जल्दी फैलती है. शेड की साफ-सफाई और डिसईन्फेक्शन जरूरी है.
  6. बीमार चूजों को नज़रअंदाज न करें. शुरुआती लक्षण दिखने पर इलाज न करने से पूरी बैच पर असर पड़ता है. रोज निरीक्षण करें और तुरंत आवश्यक कदम उठाएं.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट कहते हैं कि स्वस्थ चूजे अधिक ग्रोथ देते हैं. इससे आपको अधिक अंडे मिलेंगे और अधिक मुनाफा भी कमाने का मौका मिलेगा. इसलिए इन बातों पर जरूर ध्याान दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...

poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गी सुस्त है या कमजोर तो पोल्ट्री फार्मिंग में हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के दौरान अक्सर ऐसा होता है कि मुर्गी...