Home पोल्ट्री Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां नहीं खा रही हैं दाना तो इस फार्मूले से तैयार मिश्रण पिलाएं
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां नहीं खा रही हैं दाना तो इस फार्मूले से तैयार मिश्रण पिलाएं

layer hen breeds
फीड खाती मुर्गियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. कई बार मुर्गी पालन में ऐसा होता है कि मुर्गी दाना खाना काम कर देती हैं. मान लीजिए कोई मुर्गी दिन भर में 50 ग्राम दाना खा रही है और वह 10 ग्राम दाना खाने लग जाए या फिर एकदम भी नहीं खाती है. ऐसे में मुर्गियों की ग्रोथ बिल्कुल ही कम हो सकती है. उनकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए जरूरी है कि वह अपनी क्षमता के मुताबिक दाना खाएं. अगर आप जानना चाहते हैं कि अगर मुर्गीयां दाना खाना कम कर दें या बिल्कुल भी ना खाएं तो उनकी भूख कैसे बढ़ाई जाए तो इस आर्टिकल को पूरा और गौर से पढ़ना ना भूले.

कभी-कभी आप देखते होंगे कि फॉर्म के अंदर पाली गई मुर्गी पहले की तरह दाना नहीं खाती है, या वह बिल्कुल ही दाना खाना छोड़ देती है. अगर दाना कम खाए तो ऐसी मुर्गियों को काफी नुकसान होता है. मुर्गी का वेट कम होने लगता है. अगर अंडा देने वाली मुर्गी है तो ऐसी मुर्गी अंडा देना भी कम कर देती है. मांस उत्पादन के लिए मुर्गी पालन कर रहे हैं तो कोशिश करनी चाहिए कि मुर्गी जितनी जल्दी हो सके उतनी तेजी के साथ बढ़े.

दाना खाएगी और दाना पचेगा भी
अब बात की जाए कि मुर्गियों की भूख को कैसे बढ़ाया जाए. अभी गर्मी के समय चल रहा है. ऐसे समय पर देखा जाए तो दूसरे सीजन के मुकाबले में मुर्गियां दाना बहुत कम खाती हैं. जबकि पानी ज्यादा ज्यादा पीने लगती हैं. इसके पीछे का मेन कारण मुर्गियों का खुद का गर्मी से बचाव करना है. क्योंकि मुर्गी अपनी बॉडी का टेंपरेचर मेंटेन करने के लिए ज्यादा पानी पीती है, लेकिन आपकी मुर्गी बिल्कुल भी दाना नहीं खा रही है उस दौरान आपको एक फार्मूले का इस्तेमाल करना है. जिससे मुर्गी दाना खाने लगेगी. मुर्गी की भूख भी बढ़ेगी और वह ज्यादा से ज्यादा दाना भी खाने लगेगी और वो दाने को अच्छे से डाइजेस्ट भी करेगी. जबकि मुर्गी का टेंपरेचर भी ठीक रहेगा और अच्छा प्रोडक्शन भी करेगी.

इन चार चीजों से तैयार करें मिश्रण
इसके लिए आपको चार चीज लेनी होगी, जिसकी मदद से मिश्रण तैयार करना है. इसके लिए आपको 1 लीटर पानी, 10 ग्राम अदरक, 10 ग्राम अजवाइन और नमक का इस्तेमाल करना है. 1 लीटर पानी में अदरक को कुचलकर पानी में डाल दें. इसके बाद 10 ग्राम अजवाइन को पानी में डाल दें. 15 से लेकर 20 मिनट तक पकाएं. उसके बाद पानी को गैस से उतार देना है और पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ देना है. पानी को छान लेने के बाद उसमें आधा चम्मच नमक मिला देना है. ताकि पानी बनकर तैयार हो जाए. यह सारा काम करने के बाद 800 एमएल पानी बचेगा. उस पानी को एक और लीटर पानी मिक्स कर दें. उस पानी को मुर्गियों को पिला दें. अगर इस प्रक्रिया को तीन से चार दिन आप करते हैं तो मुर्गियों की भूख बढ़ जाएगी और दाना खाने लगेंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...