Home पोल्ट्री Poultry: गर्मी में मुर्गियों को क्यों पिलाना चाहिए दही-चीनी वाला पानी, क्या हैं इसके फायदे, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को क्यों पिलाना चाहिए दही-चीनी वाला पानी, क्या हैं इसके फायदे, जानें यहां

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. गर्मी सिर्फ इंसानों और पशुओं के लिए ही खतरनाक नहीं होती है. बल्कि यह मुर्गियों के लिए भी बेहद ही खतरनाक है. मुर्गी पालन करने वाले फार्मर इस बात को जानते ही होंगे कि गर्मी में मुर्गियों की मौत होने लगती है. अगर सही मैनेजमेंट न किया जाए तो मुर्गी पालन के काम में बड़े पैमाने पर नुकसान होता है. क्योंकि गर्मी के दिनों में मुर्गियों में 100 फीसदी तक मृत्यु दर दिखाई देती है. हालांकि एक्सपर्ट की मानें तो इस मृत्यु दर को रोका जा सकता है. बस इसके लिए कुछ चीजों को करना जरूरी है.

अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मियों की वजह से आपके फॉर्म के अंदर मौजूद मुर्गियों में मृत्यु दर न दिखाई दे और मुर्गियां हैल्दी रहें साथ ही बेहतर उत्पादन करें तो यहां बताए जा रहे तरीके को जरूर अपनाएं. जिससे आपको फायदा मिलेगा तो लिए इस बारे में जानते हैं.

इस तरह तैयार करें दही-चीनी का पानी
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि दोपहर के समय मुर्गियों को जब पानी पिलाएं तो उस पानी में दही और चीनी का मिश्रण जरूर मिलाएं. इसको पिलाने से मुर्गियों को हीट स्ट्रोक से बचाया जा सकता है. आपको बता दें कि इसको तैयार करने के लिए 1 लीटर पानी की जरूरत पड़ेगी. 1 लीटर पानी के अंदर दो चम्मच दही मिला दें. वहीं एक चम्मच चीनी को भी ऐड कर दें. इन दोनों चीजों को पानी में मिलाकर अच्छे से घोल दें. ताकि दही और चीनी अच्छी तरह से घुल जाए. वहीं यह पानी मुर्गियों को पीने के लिए दे दें. आप 2 घंटे के अंदर यानी सुबह एक बजे से लेकर तीन बजे तक जितना पानी मुर्गियों को पिलाते हैं. उसी हिसाब से इस मिश्रण को तैयार कर लें.

दोपहर के वक्त न खिलाएं दाना
इस पानी को दोपहर में 3:00 तक पिलाना है और उसके बाद पानी को बदल देना है. उसके बाद पानी में इलेक्ट्रॉल पाउडर को मिला देना है. इससे मुर्गियों को स्ट्रोक का खतरा नहीं होगा और उनमें मृत्यु दर नहीं दिखाई देगी. आपको यहां यह भी बता दें कि मुर्गियों को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दाना न खिलाएं. क्योंकि इस दौरान दाना खिलाएंगे तो उसे मुर्गियों को पचाने के लिए ज्यादा एनर्जी लगाने की जरूरत पड़ेगी. जबकि मुर्गियों में पहले ही गर्मी की वजह से एनर्जी की कमी हो जाती है. इसलिए कम से कम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तो दाना बिल्कुल भी न दें और हो सके तो 5 बजे तक न दें. उसके बाद दाना खिलाएं. इस दरमियान सिर्फ और सिर्फ मुर्गियों को पानी पिलाएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry: ठंड और इसमें होने वाली बीमारियों से मुर्गियों को ऐसे बचाएं

दिल्ली. ठंड का मौसम शुरू होते ही मुर्गियां सुस्त पड़ जाती हैं...

पोल्ट्रीमछली पालन

Egg And Fish: बिहार में अंडा और मछली उत्पादन बढ़ा, यहां पढ़ें आंकड़े

नई दिल्ली. जहां एक ओर देश में अंडा और मछली का उत्पादन...

पोल्ट्री शेड के निर्माण के लिए ऊंची भूमि का चयन करना चाहिए. कुछ चट्टान वाली जगह होती है, वे ज्यादा अच्छी होती हैं. शेड ऊंची होती है, तो उसके पास जल का भराव नहीं हो पाएगा.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

नई दिल्ली. ठंड आ चुकी है खास तौर पर दिसंबर का महीना...