Home पोल्ट्री Poultry: ठंड से होने वाली बीमारी से मुर्गियों को बचाने का तरीका पढ़ें यहां
पोल्ट्री

Poultry: ठंड से होने वाली बीमारी से मुर्गियों को बचाने का तरीका पढ़ें यहां

livestock animal news
केज में पाली जा रही हैं मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. ऐसा नहीं है कि सिर्फ ठंड इंसानों और पशुओं को ही परेशान करती है. बल्कि ठंड से मुर्गियों को भी दिक्कतें आती हैं. इस वक्त ठंड की शुरुआत हो चुकी है इसलिए मुर्गियों को भी सर्दी से बचाना बेहद जरूरी है. क्योंकि वातावरण ठंडा है तो मुर्गियों को सर्दी लग जाती है और इससे उनके दाना पानी खाने की क्षमता पर असर पड़ता है और मुर्गियों का वजन कम हो सकता है. ऐसे में सर्दी से बचाने के लिए मुर्गियों को जो पानी आप दे रहे हैं, वह गुनगुना होना चाहिए. खासतौर पर रात के समय और सुबह के समय में मुर्गियों को पानी गुनगुना करके पिलाएं.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि अगर आप मुर्गियों को ठंड के समय में दिन और रात में ठंडा पानी पिला देते हैं तो इससे मुर्गियों को बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए गर्म पानी पिलाना बेहद जरूरी है. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पानी गर्म भी नहीं होना चाहिए. इतना गर्म रखें कि मुर्गियां आसानी से पी लें.

फीड पर भी दें इस बात का ध्यान
वहीं मुर्गियों को सर्दी से बचाने के लिए ऐसा दाना खिलाना चाहिए जो फीड मुर्गियों को ऊर्जा देता हो.

सर्दी और जुकाम खास तौर पर ठंड के समय में मुर्गियों को ज्यादा होता है तो इस समय मुर्गियों ऊर्जा देने वाला दाना खिलाना चाहिए.

ऊर्जा से भरपूर दाना मुर्गियों को ठंड से बचाने में मदद करता है. इसलिए एक्सपर्ट ऐसा फीड देने के लिए कहते हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक सर्दियों में मुर्गियों को मक्का, बाजरा और जौ खिलाते हैं तो इस फीड की मात्रा को बढ़ा दें.

या फिर मुर्गियों खरीदा हुआ दाना खिलाते हैं तो मुर्गियों को अच्छी क्वालिटी का फीड खिलाएं और इस फीड की मात्रा भी बढ़ा दें.

ऐसा करने से आप मुर्गियों को ठंड में सर्दी जुकाम से बचा पाएंगे जब मुर्गियों को ठंड नहीं लगेगी तो उन्हें सर्दी जुकाम भी नहीं होगा.

निष्कर्ष
बताए गए दो तरीकों को आजमाने से मुर्गियों को ठंड नहीं लगेगी और इससे उनका उत्पादन प्रभावित नहीं होगा. जिससे आपको पोल्ट्री फार्मिंग के काम में फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...