Home पोल्ट्री Poultry Farming: चूजों की ब्रूडिंग करने से पहले सही तैयारी न करने से हो सकता है बड़ा नुकसान
पोल्ट्री

Poultry Farming: चूजों की ब्रूडिंग करने से पहले सही तैयारी न करने से हो सकता है बड़ा नुकसान

पोल्ट्री के बिजनेस में बीमारियां रोक लीं तो ये मुनाफे का सौदा होता है.
चूजों का प्रतीकात्मक फोटो: Livestockanimalnews

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में ब्रूडिंग जरूरी है. जिसमें अंडे से निकले नए चूजों को शुरुआती जीवन यानि पहले 2 से 3 सप्ताह में कृत्रिम तरीके से जरूरी गर्मी, रोशनी और सुरक्षित वातावरण दिया जाता है. हालांकि इसकी सही से तैयारी करना जरूरी होता है. तभी बेहतर रिजल्ट मिलता है. पोल्ट्री एक्सपर्ट के मुताबिक तैयारी जितनी अच्छी होगी नुकसान उतना कम होगा. इसलिए पहले पहले फॉर्म में तैयारी कर लें, उसके बाद चूजे की एंट्री करें. इसके लिए सबसे पहले तो शेड की सफाई करें. पुराने लिटर, कचरा और गंदगी पूरी तरह हटाएं.

एक्सपर्ट कहते हैं कि फर्श, दीवार, नेट, पिलर की अच्छी तरह सफाई करें. फिर फार्म को 1-2 दिन सूखा और खुला छोड़ दें. पूरे शेड का हिसाईन्फेक्शन करें Virkon-S/BKC या फिर चूने का उपयोग करें. फीडर, ड्रिंकर, ट्रे, ब्रूडर गार्ड और सभी उपकरणों को धोकर कीटाणुरहित करें.

क्या-क्या करना है, जानें यहां
इसके बाद लिटर बिछाएं. सूखा, साफ और फंगस रहित भूसी, राइस वाला लिटर बिछाएं.

मोटाई 2-3 इंच रखें. लिटर हाथ में दबाने पर ढिला व सूखा रहे. इसे ​गीला न करें.

चूजों की संख्या के अनुसार ब्रूडर रिंग लगाएं. सुबह से पहले यानि चूजे आने के 12-24 घंटे पहले बल्ब जलाकर तापमान जांच लें.

रिंग का व्यास 8-10 फीट रखें. ये 100 चूजों के लिए सही होगा.

चूजों के आने से पहले फर्श का तापमान 32-35°C रखें.

शेड बंद रखें और हवा का सीधा झोंका गार्ड में न लगे.

तापमान बराबर रखने के लिए ब्रूडर बल्ब की संख्या पर्याप्त रखें.

आने वाले चूजों के लिए किट तैयार रखें.

चूजों के आने से पहले ड्रिंकर साफ, सही जगह पर रखें.

पानी में क्लोरीन, पोटैशियम परमैगनेट से शुद्धिकरण करें.

हर 50 चूजे पर 1 फीडर रखें (पहले सप्ताह).

फीडर में स्टार्टर फीड पहले से डालकर रखें.

फीडर की ऊंचाई चूजे की पीठ के बराबर रहे.

पहला सप्ताह 24 घंटे हल्की रोशनी रखें.

रात में भी पर्याप्त रोशनी रहे ताकि चूजे आराम से फीड और पानी ले सकें.

चूहा, सांप और अन्य जानवरों से सुरक्षा के लिए नेट और दरवाजे पकके करें.

इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिंस के अलावा वैक्सीनेशन का भी ख्याल रखें.

जरूरी दवाईयों और फार्म रजिस्टर भरकर रखें.

निष्कर्ष
चूजे आने के दिन पहले से सब कुछ तैयार रखें. ताकि चूजो को देरी न हो. साफ-सफाई और जैब सुरक्षा का पालन करें. भीड़ न रखें, गार्ड के अंदर पर्याप्त जगह दें. शुरुआत से ही सही प्रबंधन करने पर मृत्यु दर कम और और विकास तेज होगा. इन सब चीजों को करने से पोल्ट्री फार्मिंग में आपको फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Disease: अंडा देने वाली मुर्गियों की आंतों में गीले बिछावन की वजह से हो रही ये बीमारी

नई दिल्ली. एक रिसर्च में अंडे देने वाली मुर्गियों (लेयर्स) में आंतों...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: सीधे बिछावन पर डालिए और जड़ से खत्म हो जाएगी मक्खियों की समस्या

नई दिल्ली. पारंपरिक तरीकों की कमियों को दूर करने के लिए, कई...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्म से लार्वा चक्र को तोड़कर मक्खियों को किया जा सकता है नियंत्रित

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कीटनाशक, लार्वानाशक, विसंक्रमणकारी...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming News: मुर्गी के बीट का कलर बीमारियों की ओर करता है इशारा, ऐसे पहचानें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बीमारियां मुर्गियों के उत्पादन को प्रभावित करती...