Home पोल्ट्री Poultry: मुर्गियों को पानी देने में की गई ये तीन चूक, पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस पर फेर सकती हैं पानी
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को पानी देने में की गई ये तीन चूक, पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस पर फेर सकती हैं पानी

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मुर्गी पालन एक ऐसा काम है, जिसमें अच्छी कमाई की जा सकती है, लेकिन मुर्गी पालन में की गई छोटी-छोटी चूक से बड़ा नुकसान भी हो जाता है. मुर्गी पालन में यदि कमाई करना है तो हर एक चीज की मुकम्मल जानकारी होनी चाहिए. खास तौर पर मुर्गियों की हेल्थ को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. उन्हें क्या खिलाया—पिलाया जा रहा है, इस पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है. जिससे मुर्गियां की ग्रोथ अच्छी होती है और उत्पादन भी बेहतर मिलता है. इससे पोल्ट्री फार्मर को मुनाफा ज्यादा कमाने का मौका मिल जाता है.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी पालन करें तो कभी भी मुर्गियों को खराब क्वालिटी का पानी पीने के लिए न दें. क्योंकि 80 फीसद या उससे ज्यादा बीमारियां मुर्गियों को पानी की वजह से होती है. ऐसे में खराब क्वालिटी का पानी पूरे पोल्ट्री फार्मिंग के काम पर पानी फेर सकता है.

मुर्गियों को कैसा पानी पिलाएं
एक्सपर्ट की मानें तो जब मुर्गियों को अच्छी क्वालिटी का पानी दिया है तो इससे उन्हें बीमारियों का खतरा नहीं होता है.

अक्सर पोल्ट्री फार्मर मुर्गियों को रात का बचा हुआ पानी या कई दिन पुराना पानी भी पीने के लिए दे देते हैं, जो बहुत नुकसानदेह है.

मान लीजिए आप टंकी में पानी इकट्ठा करते हैं तो कई दिनों से इकट्ठा पानी मुर्गियों को नहीं पिलाना चाहिए.

जिस तरह से आम इंसानों को फ्रेश पानी की जरूरत होती है. ठीक उसी तरह से मुर्गियों को भी ताजा और फ्रेश पानी दिया जाना चाहिए.

मुर्गियों को पानी साफ भी देना जरूरी है. यदि पानी में कोई गंदगी है तो इससे भी मुर्गियों को इंफेक्शन और दूसरी तरह की दिक्कतें हो सकती हैं.

मुर्गियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना चाहिए. क्योंकि कम पानी पिलाने की वजह से भी मुर्गियां बीमार पड़ सकती हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों को यदि पर्याप्त पानी नहीं मिलता है तो उनमें डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे पहले होती है

निष्कर्ष
मुर्गी पालन में वाटर मैनेजमेंट बेहद जरूरी है. मुर्गियों को साफ ताजा और पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना चाहिए. तभी मुर्गियों की ग्रोथ अच्छी होगी. वो बीमारियों से बची रहेंगी और इससे मुर्गी पालन के काम में अच्छा खासा मुनाफा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...