Home मछली पालन Fisheries: ठंड में मछलियों को कितना खिलाएं फीड, सही तरीका क्या है
मछली पालन

Fisheries: ठंड में मछलियों को कितना खिलाएं फीड, सही तरीका क्या है

fish farming in pond
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. ठंड शुरू हो चुकी है. ऐसे में मछली पालकों को कुछ बातों का ध्यान देना बेहद जरूरी है. भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग के एक्सपर्ट के मुताबिक ठंड के दौरान मछलियां आमतौर पर कम फीड खाती हैं. क्योंकि तापमान घटने पर मछलियों का फीड खाने का तरीका बदल जाता है. इसलिए जब भी तापमान घटने लगे तो मछलियों को उनके शरीर के वजन के मुताबिक एक से डेढ़ प्रतिशत ही फीड दिया जाना चाहिए. अब आपके तालाब में जितनी मछलियां हैं, उसी हिसाब से अंदाजा लगाकर मछलियों को फीड देना चाहिए.

यदि आप ज्यादा फीड मछलियों को खिलाते हैं तो इससे बड़ा नुकसान भी हो सकता है. एक नुकसान यह होगा कि आपको फीड पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. इससे मछली पालन की लागत बढ़ जाएगी. वहीं दूसरा नुकसान मछलियों की सेहत पर पड़ने वाले असर की वजह से होगा. उनकी ग्रोथ रुक जाएगी और आपको उत्पादन बेहतर नहीं मिलेगा.

फीड के बारे में जानें यहां
एक्सपर्ट का कहना है कि जब तापमान गिर जाता है और मछलियों को ज्यादा फीड दिया जाता है तो मछलियां अपनी जरूरत के मुताबिक फीड खा लेती हैं लेकिन बाकी फीड बच जाता है.

इसके चलते बचा हुआ फीड धीरे-धीरे सड़ने लगता है और इससे अमोनिया जैसी खतरनाक जहरीली गैस तालाब में उत्पन्न हो जाती है.

इसके चलते पानी की गुणवत्ता सबसे पहले खराब होती है. इससे मछलियों को ऑक्सीजन लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

एक्सपर्ट का कहना है की मछलियों में अमोनिया विषाक्ता के कारण गलफड़े और ऊतक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं. इससे बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ता है और मछलियों में मृत्यु दर दिखाई देती है.

आपको बता दें कि जब तालाब में अमोनिया गैस उत्पन्न हो जाए तब प्रोबायोटिक का नियमित इस्तेमाल करने से इस समस्या से निजात मिल सकती है.

निष्कर्ष
यदि आप मछलियों के फीड मैनेजमेंट पर ध्यान देते हैं तो इससे अमोनिया गैस नहीं बनेगी और इसके नतीजे में मछलियों की ग्रोथ अच्छी होगी. आपको उत्पादन ही बेहतर मिलेगा. जिससे मछली पालन के काम में मुनाफा बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: घर पर मछली पालन करके कमाई करें तगड़ी, इसका तरीका भी है बिल्कुल आसान

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 50 स्क्वायर फीट में...

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए 130 करोड़ जारी, शैक्षिक मदद भी मिलेगी

नई दिल्ली. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी ने फिशरीज सेक्टर से...