Home पोल्ट्री Poultry Farming News: पोल्ट्री फार्म में मक्खियों व मच्छरों को रोकने के क्या हैं उपाय, पढ़ें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming News: पोल्ट्री फार्म में मक्खियों व मच्छरों को रोकने के क्या हैं उपाय, पढ़ें यहां

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मक्खियों व मच्छरों के लिए प्रजनन स्थानों को उनके लिए नापसंद बनाने से इनकी संख्या कम की जा सकती है. मक्खियां ज्यादातर अधिक नमी वाले स्थानों पर अंडे देती हैं, जो बाद में लार्वा बन जाते हैं. इसलिए इन स्थानों पर नमी की मात्रा कम करने से लार्वा का स्फूटन नहीं हो पाता है तथा धीरे-धीरे इनकी संख्या कम हो जाती है. यदि पोल्ट्री से उत्पन्न मल में पानी मिला दिया जाए, तब भी इनके लिए यह बेहद ही खराब हो जाता है. हालांकि मल को सुखाने पर भी इनकी संख्या कम की जा सकती है. मल को सुखाने से अनेक फायदे होते हैं, जैसे इसमें बदबू कम हो जाती है, ढेर का अंबार कम हो जाता है तथा आसानी से हटाया जा सकता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक पोल्ट्री फार्म के बिछावन में नमी की मात्रा कम रखने से भी मक्खी व मच्छरों की संख्या कम की जा सकती है. पिंजड़ों में रखे बर्ड से उत्पन्न मल की सफाई जल्दी-जल्दी करते रहना चाहिए. पोल्ट्री फार्म की सफाई इस प्रकार से की जाए, ताकि मक्खियों एवं मच्छरों के प्रजनन के स्थान न रहने पायें.

इन बातों पर भी करें गौर
पिंजड़ों के नीचे मल के लम्बे समय तक जमा रखने से भी मक्खी और मच्छर की रोक-थाम की जा सकती है. साथ में मल को एक साथ एक ही स्थान पर ढेर के रूप में इक्ट्ठा करने से इसका आकार कम हो जाता है, जिसका मुख्य कारण नमी की मात्रा का कम होना तथा ढेर के रूप में कूड़ा खाद बनने में मदद मिलती है.

पोल्ट्री फार्म से गन्दे पानी के निकास का उचित प्रबन्ध होना चाहिए, ताकि सतह पर पानी न रहें, जिससे मक्खी मच्छर पनपने न पायें.

पोल्ट्री फार्म में हवा का आदान-प्रदान उचित प्रकार का होना चाहिए. इसके चलते पोल्ट्री फार्म में नमी की मात्रा कम हो जाती है.

वहीं इससे मल में सूखापन बढ़ता है तथा पक्षी भी आराम महसूस करते हैं. इसके साथ-साथ मल को और अधिक सूखा रखने के लिए कई और काम किए जा सकते हैं.

पानी की नालियों की निरन्तर सफाई करते रहना चाहिए तथा पानी में जीवाणुओं की संख्या कम रखनी चाहिए.

आहार में नमक की मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिए क्योंकि नमक की अधिक मात्रा से कुक्कुटों में पानी की खपत बढ़ जाती है, जिससे मल में पानी की मात्रा बढ़ जाती है.

दरवाजों पर लोहे की जाली लगवानी चाहिए तथा बिजली द्वारा विशेष प्रकार की रोशनी की ओर आकृशित करने पर मक्खी व मच्छर नष्ट हो जाते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मियों में कम हो सकता है अंडों का उत्पादन, दिन में कई बार ताजा ठंडा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. अंडों के उत्पादन के लिए पोल्ट्री फार्मिंग में लेयर मुर्गियों...

पोल्ट्री

NDDB: राष्ट्रपति बोलीं-डेयरी, मछली और मधुमक्खी पालन जैसे कामों की महिलाएं हैं रीढ़

नई दिल्ली. भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के पूसा...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्म का तापमान बढ़ते ही 25 फीसद अंडों का उत्पादन हो जाता है कम

नई दिल्ली. गर्मी का महीना बिल्कुल करीब है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मर...