Home पोल्ट्री Poultry Farming: अंडा देने वाली मुर्गी रोज कितना खाती है दाना, ब्रॉयलर को कितना खिलाया जाता है, ये भी जानें
पोल्ट्री

Poultry Farming: अंडा देने वाली मुर्गी रोज कितना खाती है दाना, ब्रॉयलर को कितना खिलाया जाता है, ये भी जानें

poultry news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. अंडा देने वाली मुर्गियां लेयर नस्ल की होती हैं. इन्हें लेयर मुर्गियों के तौर पर जाना जाता है. जबकि हम जो चिकन खाते हैं वो ब्रॉयलर मुर्गे होते हैं. जिन्हें ज्यादातर फार्म में तैयार किया जाता है. चाहे अंडा देने वाली लेयर मुर्गी हो या फिर मीट उत्पादन करने वाला ब्रॉयलर मुर्गा, खाने की जरूरत तो दोनों को ही पड़ती है. हो सकता है कि आपके दिमाग में ये सवाल आ रहा हो कि आखिर दोनों को हर दिन कितना दाना दिया जाता है? इसी सवाल का जवाब इस आर्टिकल में हम आपको देंगे.

यूपी पोल्ट्री एसोसिएशन (UP Poultry Association) के अध्यक्ष नवाब अली ने लाइव स्टक एनिमल न्यूज को बताया कि (Livestock Animal News) को बताया कि ब्रॉयलर मुर्गे लेयर मुर्गियों की तुलना में ज्यादा दाना खाते हैं.

लेयर मुर्गियां कितना दाना खाती हैं, यहां पढ़ें
होलसेल में 5 से 6 रुपये का बिकने वाला अंडा मुर्गी रोजाना एक ही देती है. लेकिन इसके लिए उसे अलसुबह से लेकर देर शाम तक चुगने के लिए दाना चाहिए होता है.

अगर मुर्गियों को दाना देने में थोड़ी बहुत देरी भी होती है तो अंडे का उत्पादन कम हो जाता है. लेयर बर्ड एक साल में 280 से 290 तक अंडे देती है.

ठंड के मौसम में लेयर मुर्गी 105 ग्राम दाना खाती है. वहीं गर्मियों में उन्हें 100 ग्राम दाना खाने के लिए दिया जाता है.

यह दाना उन्हें दिन में तीन से चार बार में दिया जाता है. इस दाने के साथ गर्मी हो या सर्दी हर रोज उन्हें 10 ग्राम कंकड़-पत्थर पीसकर भी खिलाया जाता है.

ब्रॉयलर मुर्गों के बारे में भी ये जानें
ब्रॉयलर चिकन को 30 से 35 दिन में मोटा ताजा करने का टॉरगेट होता है. इसलिए ब्रॉयलर मुर्गे को ज्यादा दाना खिलाना पड़ता है.

इन्हें हर रोज दिन-रात में मिलाकर 125 ग्राम तक दाना खिलाया जाता है. ब्रॉयलर ब्रीड के मुर्गों के बीच हर वक्त दाना मौजूद रहता है.

जबकि अंडा देने वालीं लेयर बर्ड को वक्त पर ही दाना खिलाया जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...