Home career Government Job News: जानें कब होगी फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा, जारी की गई तारीख
career

Government Job News: जानें कब होगी फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा, जारी की गई तारीख

job
सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में एमपी पीएससी ने दिसंबर के आखिरी तक चलने वाली परीक्षाओं को लेकर रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी किया है. फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा-2025, 14 दिसंबर को होगी. यह एग्जाम 65 से ज्यादा पदों के लिए होने जा रहा है. हालांकि, पहले 120 पद थे, लेकिन पीएससी ने एक बार आवेदन प्रक्रिया निरस्त कर दोबारा से विज्ञापन जारी किया तो पद घटाकर 67 कर दिए थे. नए एग्जाम कैलेंडर में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की तारीखों का जिक्र नहीं है.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के मुताबिक इस परीक्षा का मामला कोर्ट में लंबित है. इसी कारण पीएससी ने लिखा है कि कोर्ट की तरफ से निर्णय होने के बाद अलग से तारीख घोषित की जाएगी.

जानें कब होनी थी परीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा 9 से 14 जून तक होना थी, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट की मेरिट से जुड़ा मामला हाई कोर्ट में पहुंचने के बाद कोर्ट के ही निर्देश पर इसे स्थगित कर दिया गया था.

तब से नई तारीखों पर सस्पेंस बना हुआ है. पीएससी ने एग्जाम कैलेंडर में यह भी लिखा है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 के दोनों चरण निर्धारित तारीखों पर पूरे कर लिए हैं.

इंटरव्यू की तारीखें अलग से घोषित होंगी
पीएससी ने स्पष्ट किया है कि कुछ परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव संभव है। परीक्षा के इंटरव्यू की तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी.

वैसे पीएससी पुरानी परीक्षाओं का इंटरव्यू कैलेंडर पहले ही घोषित कर चुका है, जिनके इंटरव्यू समय पर हो भी रहे हैं.

इन परीक्षाओं के इंटरव्यू की तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी. नए शेड्यूल का स्टूडेंट्स को इंतजार है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...