Home पोल्ट्री CARI: कामयाब पोल्ट्री व्यापारी बनना चाहते हैं तो आपके पास है शानदार मौका, यहां करें रजिस्ट्रेशन
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

CARI: कामयाब पोल्ट्री व्यापारी बनना चाहते हैं तो आपके पास है शानदार मौका, यहां करें रजिस्ट्रेशन

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस शुरू करने की चाहत रखने वालों के लिए एक शानदार मौका लाया है. जहां पोल्ट्री फार्मिंग की शुरुआत से लेकर बिजनेस खड़ा करने तक की हर एक जानकारी दी जाएगी. जिसके बाद इस काम में कामयाबी मिलना तय है. असल में CARI इज्जतनगर की तरफ से ईडीपी ट्रेनिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. यदि आप इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आवेदन कर दें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए https://icar cari.blogspot.com/2025/09/edpcari.html लिंक को इस्तेमाल करके खुद का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि अभी ये इंस्टीट्यूट के पास उपलब्ध एकमात्र ऑफिशियल वेबलिंक है क्योंकि CARI की नई वेबसाइट बन रही है.

ऐसे करें आवेदन
अच्छी बात ये है कि EDP हाइब्रिड मोड ऑनलाइन और ऑफलाइन में होगा.
ऑनलाइन ऑफलाइन कोर्स फ़ीस 2500 रुपए निर्धारित की गई है. बोर्डिंग और लॉजिंग चार्ज वगैरह अलग होगा.

कोर्स फीस का भुगतान ऑनलाईन गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है. इसके लिए जब आप पेज पर जाएंगे तो पेमेंट गेटवे पर जाकर फीस जमा करनी होगी.

यदि ​एक बार आवेदन कर दिया और फीस जमा कर दी तो फिर जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी.

जान लें कि पाठ्यक्रम के आनलाइन पंजीकरण के लिए Gmail Account का होना बेहद ही जरूरी है.

यदि आपके पास Gmail Account नहीं है, तो कृपया अपना Gmail Account बनायें और कोर्स सीखने के लिए रजिस्ट्रेशन करें.

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 दिसंबर निर्धारित की गई है. वहीं अगर कोई सवाल हो इसके लए एक टीम बनाई गई है जिससे संपर्क किया जा सकता है.

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
रघुविंदर कुमार, डिजिटल कंटेंट मैनेजर, ABI, मोबाइल: 8077932617 ईमेल: cari1979.izatnagar@gmail.com

मिस वैभवी कटरू, बिजनेस एग्जीक्यूटिव, ABI मोबाइल: 7895084010 ईमेल: cari1979.izatnagar@gmail.com

डॉ. संदीप सरन, प्रिंसिपल साइंटिस्ट मोबाइल: 9412823436, ईमेल: ssaran1965@gmail.com

आपको सूचित किया जाता है कि “पोल्ट्री फार्मिंग बेसिक्स से बिजनेस तक” नाम का EDP, जो 17-21 नवंबर, 2025 के दौरान होने वाला था.

कुछ जरूरी वजहों से टाल दिया गया है. अब ट्रेनिंग 15 से 19 दिसंबर, 2025 के बीच होगी. आप ट्रेनिंग के लिए उसी हिसाब से प्लान बना सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियां के शरीर से बाहर ​नहीं निकलती है गर्मी तो हो जाती हैं बीमार

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में सबसे ज्यादा नुकसान मुर्गियों को...

animal husbandry
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए बकरी पालकों को बकरा दे रही है सरकार

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार की तरफ से पशुपालन को बढ़ावा देने के...

poultry
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है छोटी सी लापरवाही

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के दौरान मुर्गी पालक से कई बार कुछ...