Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गियों के लिए मैजिक है सिरका, यहां पढ़ें इसकी खासियत और देने के फायदे
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों के लिए मैजिक है सिरका, यहां पढ़ें इसकी खासियत और देने के फायदे

ये बीमारी सभी उम्र की मुर्गियों व टर्की में समान रूप से पाई जाती है.
प्रतीकात्मक फोटो, Live stock animal news

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में जब चूजों की ग्रोथ तेजी से होती है तो इससे फायदा ज्यादा होता है. इसलिए ग्रोथ के लिए कई काम किए जाते हैं. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग में सिरका किसी मैजिक से कम नहीं होता है. मुर्गियों को सिरका देने का कई फायदा होता है. अगर आप भी पोल्ट्री फार्मर हैं तो सिरके के फायदे के बारे में आपको जानना चाहिए. आप की जानकारी के लिए बता दें कि सिरका एक फर्मेंटेड पदार्थ है और इसके कई फायदे हैं. आमतौर पर सिरका किसी फल अनाज या अन्य सोर्स से बनाया जाता है, जो मुर्गियों की ग्रोथ के लिए बहुत बेहतर होता है.

सिरका की खूबी की बात की जाए तो इसमें विटामिन सी, विटामिन बी कांप्लेक्स मिलता है और कुछ मात्रा में विटामिन ए भी पाया जाता है. सिरका में विटामिन के साथ-साथ मिनरल्स जैसे कि मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस और कैश्यिम भी मिलता है. हम सभी जानते हैं कि इन सभी विटामिन और मिनरल्स के लिए हम कितनी-कितनी महंगी दवा लाते हैं. आसान भाषा में कहा जाए तो सिरका बर्ड्स की इम्यूनिटी तो बेहतर करता ही है, बल्कि उनकी ग्रोथ को भी तेजी के साथ बढ़ाता है.

यहां पढ़ें सिरका पिलाने का फायदा
मुर्गियों को बीमारियों से बचाव के लिए भी सिरका बहुत ही अहम है. क्योंकि सिरका बीमारी से राहत भी देता है, अगर मुर्गियों को बीमारी हो जाए तो सिरका तभी पिलाया जा सकता है और इससे मुर्गियों को आराम मिलता है.

सिरका में एसिटिक एसिड होता है, इस वजह से इसका पीएच लेवल बहुत कम रहता है और इसी पीएच लेवल के कम होने की वजह से बाढ़ में बैक्टीरिया या किसी भी तरह की माइक्रो बैक्टीरिया पूरी तरह से खत्म हो जाता है.

बर्ड की बॉडी से पूरी तरह से टॉक्सिन फ्लैश हो जाती है. इसी वजह से मुर्गियों की ग्रोथ तेजी के साथ होती है. अगर यह कहा जाए कि सिरका एक रामबाण इलाज है तो गलत नहीं होगा और यह बर्ड को किसी भी तरह के सट्रेस को दूर करने में भी मददगार होता है.

सिरका किसी भी उम्र में दिया जा सकता है. अगर पहले हफ्ते को छोड़ दिया जाए तो दूसरे हफ्ते से सिरका दिया जा सकता है. हर हफ्ते कम से कम 3 दिन सिरका को पानी के डोज मिलकर दे सकते हैं.

सिरका देने की बात कही जाए तो इसे आप ड्रिंकर में या पानी की टंकी में भी दे सकते हैं. यहां ये भी जान लें कि जामुन का सिरका सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...