Home मछली पालन Fish Farming: कौन सी हैं सबसे तेज बढ़ने वाली मछलियां, जानें यहां
मछली पालन

Fish Farming: कौन सी हैं सबसे तेज बढ़ने वाली मछलियां, जानें यहां

गर्मी में भी मछली के तालाबों में पानी का स्तर लगभग 6 फीट रखा जाना चाहिए. इससे निचले हिस्से में पानी का तापमान उपयुक्त रहता है.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. तालाब में कई तरह यानि प्रजातियों की मछलियों का पालन किया जाता है. जयादातर मछली पालन करने वाले मछली पालकों के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि कौन सी मछली पालें जिसकी ग्रोथ सबसे ज्यादा होती है. क्योंकि जिन मछलियों सबसे ज्यादा तेजी से ग्रोथ होगी उससे फायदा भी ज्यादा होगा. अगर यह सवाल आपके भी मन में आया है तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि हम आपको बताएंगे कि किस प्रजाति की मछली को आप पालें, जिससे आपको ज्यादा फायदा मिले. यहां हम आपको बताएंगे कि किस मछली की ग्रोथ ज्यादा तेजी से होती है और किस मछली की ग्रोथ धीरे-धीरे होती है.

लगभग सभी मछली पालन इस बात को जानते होंगे कि मछली पालने के लिए तालाब जरूरत होती है और उस तालाब की तीन कैटेगरी होती है. ये भी जान लें कि पहली लेयर में अलग तरह की मछली के पालन किया जाता है जबकि मिडिल लेयर में दूसरी प्रजाति की और जो तीसरी तल वाली लेयर होती है उसमे अलग तरह की मछली का पालन किया जाता है.

तालाब में तीन लेयर में रहती हैं मछलियां
तिलापिया मछली तालाब केी पहली लेयर में रहती है. अगर इस मछली की बात की जाए तो यह मछली तीन से चार महीने में बहुत आसानी के साथ ग्रोथ कर लेती हैं और कम समय में इसकी हार्वेस्टिंग भी की जा सकती है. जबकि ब्रिगेड मछली, सिल्वर कार्प मछली और ग्रास कार्प मछली भी तेजी से ग्रोथ हासिल कर लेती हैं. आमतौर पर कतला मछली सबसे ऊपर वाली लेयर में रहती है और ग्रास कार्प मछली भी अपर लेयर में रखी जा सकती है, जो ऊपर लेयर में मछलियां होती है उनमें ग्रोथ ज्यादा होती है. जबकि मिडिल लेयर में रहने वाली मछलियों की ग्रोथ टॉप लेयर पर रहने वाली मछलियों से थोड़ा कम होती है. इसके अलावा बॉटम लेयर में रहने वाली मछलियां की ग्रोथ रेट बेहद कम होती है. सीधे तौर पर कहा जाए तो कतला ब्रिगेड और सिल्वर कार्प में सबसे ज्यादा ग्रोथ होती है.

इन चीजों से भी ग्रोथ पर पड़ता है असर
बता दें कि मछलियों की ग्रोथ एनवायरमेंट पर भी निर्भर करती है. वहीं मछली की ग्रोथ के लिए सिर्फ प्रजातियां ही नहीं बल्कि पानी का पैरामीटर, पानी का पीएच लेवल, मछली की फीडिंग भी अहम होती है. अलग-अलग मछलियों की अलग-अलग तरह की फीडिंग करना चाहिए. इसको भी आपको ध्यान में रखना होगा, तभी मछली की ग्रोथ सही होगी. सही से फीडिंग करेंगे तभी इसमें ग्रोथ आएगी. सिर्फ ऐसा ही नहीं होता कि अपर लेयर में रहने वाली मछलियों की ग्रोथ तेजी से होगी तो उसे ही फीडिंग कराई जाए. बाकी मछलियों को उसके हिसाब से फीड न देने से उनकी ग्रोथ रेट पर भी असर पड़ेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...