Home पोल्ट्री Poultry India Expo 2025: पोल्ट्री फार्मिंग की सीखना चाहते हैं बारीकियां, तो ऐसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन
पोल्ट्री

Poultry India Expo 2025: पोल्ट्री फार्मिंग की सीखना चाहते हैं बारीकियां, तो ऐसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन

पोल्ट्री एक्सपो इंडिया की वेबसाइट की होम पेज की तस्वीर.

नई दिल्ली. क्या आप पोल्ट्री फार्मर हैं या पोल्ट्री फार्मिंग करने का मन बना रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए है. क्योंकि पोल्ट्री फार्मिंग से जुड़ी तमाम बारीकियों को सीखने का एक बेहतरीन मौका आपके पास आ गया है. दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय पोल्ट्री प्रदर्शनी पोल्ट्री इंडिया की ओर से लगने जा रही है. यानि पोल्ट्री इंडिया एक्सपो 2025 की शुरुआत 25 नवंबर से होने जा रही है. चार दिनों तक इस एक्सपो में पोल्ट्री फार्मिंग से जुड़े हर एक पहलू पर काफी कुछ सीखने को मिल सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एक्सपो हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जिबिशन कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है. पोल्ट्री इंडिया की ओर से बताया गया है कि एक्सपो उनकी ओर से आयोजित किया जाने वाला एक्सपो नॉलेज और इनोवेशन का मेल होता है. जहां पोल्ट्री फॉर्मर्स को सीखने के लिए बहुत कुछ मिलता है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मर्स के पास साउथ एशिया के सबसे बड़े पोल्ट्री एक्सपो से जुड़ने का शानदार मौका है.

यहां जाने एक्सपो की अहम जानकारी
25 नवंबर, हाईटेक्स नोवोटेल, हैदराबाद में नॉलेज डे कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है.

वहीं पोल्ट्री इंडिया एक्सपो 26-27 और 28 नवंबर को हाईटेक्स एग्जीबिशन कॉम्प्लेक्स में ही आयोजित किया गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस एक्सपो में आठ से ज्यादा ग्लोबल और इंडियन एक्सपर्ट्स मौजूद होंगे. जो पोल्ट्री फार्मिंग से जुड़ी हर एक बारीकी से पोल्ट्री फार्मिंग करने वालों को रूबरू कराएंगे.

इस एक्सपो में पोल्ट्री साइंस, फीड और बायोसिक्योरिटी में नई जानकारियां जो आम पोल्ट्री फार्मर्स को नहीं पता हैं उसके बारे में बताया जाएगा.

एग्री इकोनॉमिक्स, वेटेरिनरी साइंस और EC हाउसिंग के बारे में काफी कुछ सीखने का एक बेहतरीन प्लेटफार्म है.

पोल्ट्री इंडिया का कहना है कि 500 से ज्यादा एग्जीबिटर्स और 50 हजार से ज्यादा लोगों की आने की उम्मीद है.

लर्निंग, इनोवेशन और नेटवर्किंग के समावेश के इन चार दिनों के एक्सपो में आप भी आना चाहते हैं तो फ्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

पोल्ट्री इंडिया की https://www.poultryindia.co.in/ पर आसान तरीके से रजिस्ट्रेशन करके फ्री पास ले सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...