Home पोल्ट्री Poultry Farming Tips: ​पोल्ट्री फार्म में धान का भूसा और लकड़ी का बुरादा 45 दिनों तक बिछाएं
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: ​पोल्ट्री फार्म में धान का भूसा और लकड़ी का बुरादा 45 दिनों तक बिछाएं

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का काम शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. जैसे चूजे जब पोल्ट्री फार्म में लाना है तो उसकी तैयारी करनी चाहिए. बिना तैयारी के चूजों को फार्म लाना खतरनाक साबित हो सकता है. इससे चूजों में मृत्युदर दिखाई दे सकती है. जिससे पोल्ट्री फार्मिंग का आपका काम घाटे में तब्दील हो सकता है. इसलिए चूजों की ब्रूडिंग के दौरान ध्यान देना जरूरी होता है. एक्सपर्ट के कहते हैं कि इस दौरान पोल्ट्री फार्म का हवादार होना जरूरी है. साथ ही चूजों को किस तरह से फीड देना इसका भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

पोल्ट्री फार्म में बिछावन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. बिछावन कैसे तैयार करना है, इसपर गौर करने की जरूरत है. ​अगर बिछावन सही नहीं हुआ तो फिर पोल्ट्री फार्मिंग में चूजों को कई दिक्कतें हो सकती हैं. बता दें कि एक दिन के चूजे से अगर मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो सबसे पहले चूजों के लिए एक पोल्ट्री फार्म का निर्माण करना होगा. इसके बाद क्या—क्या करना है आइए जानते हैं.

क्या-क्या तैयारी करनी है
चूजों की ब्रूडिंग करने के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक पोल्ट्री फार्म का निर्माण ही चूजों की बेहतर ग्रोथ की कुंजी है.

चूजों के लिए जिस पोल्ट्री फार्म का निर्माण किया जाएगा, वह हवादार होना चाहिए लेकिन इस बात का भी ध्यान देना है कि सीधे हवा पोल्ट्री फार्म के अंदर नहीं आनी चाहिए.

अगर ऐसा होता है तो चूजों में मृत्यु दर भी दिखाई दे सकती है. जब चूजों को ब्रूडिंग के लिए पोल्ट्री फार्म रखा जाएगा तो बिछावन में धान की भूसी या लकड़ी का बुरादा बिछाना होगा.

कुछ दिनों तक चूजों को धान की भूसी या लकड़ी के बुरादा के ऊपर रखना जरूरी होता है.

यदि ब्रॉयलर चूजों को लाए हैं तो 45 दिनों तक धान की भूसी या लकड़ी का बुरादा बिछाना होता है. जब तक मुर्गे पूरी तरह से तैयार ना हो जाए इसकी जरूरत पड़ती है.

यदि देशी या सोनाली चूजों के साथ मुर्गी पालन शुरू करना चाहते हैं 30 से 35 दिन तक बिछावन में धान की भूसी और लकड़ी का बुरादा बिछाना चाहिए.

शुरुआती कुछ दिन तक तीन से चार दिन तक धान की भूसी के ऊपर न्यूजपेपर भी बिछाना चाहिए और उसके ऊपर चीजों का रखना चाहिए.

न्यूजपेपर इसलिए बिछाया जाता है, ताकि चूजों को दाना या फीड ढूंढने में दिक्कत ना आए और जब चूजों को न्यूजपेपर पर फीड डाल दिया जाएगा तो आसानी से फीड खा लेंगे.

इसमें कमजोर चूजें हों या मजबूत हर तरह के चूजे को आसानी से फीड मिल जाएगा और उनकी ग्रोथ सही तरीके से होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry: तगड़ी कमाई के लिए फरवरी-मार्च में शुरू करें मुर्गी पालन का काम

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको घर...