Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गियों को हैल्दी रखना है तो खिलाएं लहसुन, यहां पढ़ें इसको खिलाने के फायदे
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को हैल्दी रखना है तो खिलाएं लहसुन, यहां पढ़ें इसको खिलाने के फायदे

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं तो आपको यह मालूम ही होगा कि मुर्गियों की सेहत को सही रखने के लिए लहसुन का इस्तेमाल भी किया जाता है. जी हां मुर्गियां लहसुन खाती हैं और इससे उन्हें फायदा भी मिलता है. अगर आपको इस बारे में नहीं पता है तो यह खबर आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मुर्गियों को लहसुन देने का क्या फायदा है और लहसुन देने से मुर्गियों को कैसे मजबूत रखा जा सकता है. उन्हें कैसे बीमारियों से सेफ रखा जा सकता है, तो लिए इस बारे में डिटेल से जानते हैं. बता दें कि लहसुन हर तरह से मुर्गियों के लिए फायदेमंद है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि कई जड़ी-बूटियां हैं, जो मुर्गियों के लिए बेहद ही मुफीद है. उसी में से लहसुन भी है. बस बहुत से लोग इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं. जबकि काफी लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है. जिससे उन्हें नुकसान होता है. गौरतलब है कि लहसुन का इस्तेमाल मुर्गियों में एंटीबायोटिक के तौर पर किया जाता है. अगर आपकी मुर्गी बहुत जल्दी जल्दी अगर बीमार पड़ जाती है तो उसे लहसुन खिलाना चाहिए. वैसे समय पर अगर आप लहसुन का इस्तेमाल करते रहेंगे तो यह आपकी मुर्गियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देगा.

डीवार्मिंग में भी काम आता है लहसुन
वहीं अगर आपकी मुर्गियों में किसी भी तरह का वायरल इंफेक्शन है या ​फिर बैक्टीरियल इन्फेक्शन है तो भी लहसुन देना बेहद ही फायदेमंद होता है. बता दें कि मुर्गियों की भी डीवार्मिंग भी की जाती है. अगर आप चाहें तो मुर्गियों की डीवार्मिंग लहसुन के जरिए कर सकते हैं. इसके लिए आपको दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आपकी मुर्गियों के पेट से बीट के रास्ते बहुत ज्यादा कीड़े बाहर आ रहे हैं तो उसे समय पर भी लहसुन का इस्तेमाल बेहद ही कारगर साबित होता है. आप मुर्गियों को लहसुन देकर इसका भी इलाज कर सकते हैं.

क्या है लहसुन की खूबी, पढ़ें यहां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का यौगिक मुर्गियों को शरीर को अंदर से खराब बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और उनकी प्रतिक्षा प्रणाली को मजबूत करता है. लहसुन में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, खनिज पदार्थ, चुना, लोहा, विटामिन एबीसी और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें जिंक नामक एक शक्तिशाली योगिक भी होता है जो इसके चिकित्सकी गुणों के लिए जाना जाता है. इसलिए लिहाज से देखा जाए तो लहसुन हर तरीके से मुर्गियों के लिए फायदेमंद होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: पोल्ट्री फार्मर के हाथों में ही है मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने का उपाय

नई दिल्ली. एवियन इन्फ्लूएंजा यानि बर्ड फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो...

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry Farming: CARI के इस प्रोडक्ट को ब्रॉयलर मुर्गों को फीड में डालकर खिलाने से गर्मी में स्ट्रेस होगा दूर

नई दिल्ली. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एवियन न्यूट्रिशन और फीड...

पोल्ट्री

Egg: अंडा का उत्पादन बढ़ाने के तीन फॉर्मूले, आजमाएं बढ़ जाएगा मुनाफा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम ज्यादातर दो चीजों के लिए किया...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry Farming: बर्ड फ्लू की आशंका के बीच इस तरह खाएं अंडा और चिकन तो कोई खतरा नहीं होगा

नई दिल्ली. पिछले दिनों बिहार के पटना व भागलपुर समेत कई जिलों...