Home पोल्ट्री Poultry Farming Tips: पोल्ट्री फार्म की बदबू को किया जा सकता है बेहद आसानी से दूर
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: पोल्ट्री फार्म की बदबू को किया जा सकता है बेहद आसानी से दूर

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

नई दिल्ली. अगर आप कभी पोल्ट्री फॉर्म के आसपास से गुजरते होंगे तो जरूर नाक पर हाथ रख लेते होंगे. असल में बदबू ही इतनी ज्यादा होती है कि नाक पर हाथ जाना लाजिमी है. इसी वजह से पोल्ट्री फॉर्म को आबादी से दूर बनाया जाता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि पोल्ट्री फॉर्म से बदबू को दूर नहीं किया जा स​कता है. ऐसा किया जा सकता है, बस जरूरत इस बात की है कि इसकी जानकारी हो जाए कि कैसे बदबू को दूर किया जा सकता है. लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) आपको इस रिपोर्ट में यही बताएगा.

फार्म से बदबू दूर करने से पहले ये जान लें कि आखिरी बदबू आने की वजह क्या है. क्योंकि वजह जानें बिना ऐसा करना मुश्किल है. गीला बिछावन (Litter), बीट का अधिक जमाव, पानी का रिसाव या Drinker से पानी गिरना, वेंटिलेशन की कमी, गीली खाद और खराब सफाई व्यवस्था और अधिक पक्षी घनत्व बदबू का मुख्य कारण है.

दुर्गध दूर करने के प्रभावी उपाय क्या है
बिछावन (Litter) को हमेशा सूखा रखें.

गीला और चिपका हुआ बिछावन तुरंत निकालें.

सूखा भूसा, लकड़ी का बुरादा, राइस हस्क आदि डालें.

बिछावन की मोटाई 2-3 इंच रखें.

पानी का रिसाव रोकें.

ड्रिंकर Drinker की ऊंचाई सही रखें.

लीकज वाले ड्रिंकर को तुरंत ठीक करें या बदलें.

वेंटिलेशन (हवा का आवागमन) बढ़ाएं.

शेड के पर्दे, झरोखे समय-समय पर खोलें.

ताजी हवा आने दें, अमोनिया गैस जमा नहीं होने दें.

बीट और खाद का प्रबंधन करें.

शेड में जमा बीट खाद को नियमित रूप से बाहर निकालें.

खाद को शेड से दूर गड्ढे, कम्पोस्ट गड्ढे में रखें.

शेड और उपकरणों की सफाई रखें.

फीडर, ड्रिंकर और फर्श की नियमित सफाई करें.

टूटे-फूटे उपकरण तुरंत सुधारें.

अमोनिया कंट्रोल के लिए दवा का उपयोग करें.

दवा को बिछावन पर समान रूप से छिड़कें.

दवा के उपयोग 0.5-1.0 किग्रा प्रति 10 वर्गमीटर करें.

इसे बिछावन पर सामान्य रूप से छिड़कें.

इससे अमोनिया गैस कम होती है, दुर्गथ घटती है, मक्खी भी कम आती है.

बता दें कि सिर्फ खुशबू वाली दवा (Perfume) से काम नहीं चलेगा.

फिनायल, ब्लीच या तेज रसायन मुर्गियों के ऊपर छिडकाव न करें.

हमेशा लेबल पर दी गई मान्ना और निर्देश का पालन करें.

दवा का प्रयोग करते समय दस्ताने व मास्क का उपयोग करें.

निष्कर्ष
दवा का छिड़काव करके आप बदबू को कम कर सकते हैं. इसके लिए पशु चिकित्सक से भी संपर्क कर रायशुमारी जरूर कर लें. ताकि खुद को और दूसरों को भी पोल्ट्री फार्मिंग की बदबू से बचा सकें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...