Home डेयरी Milk Production: गाय पालन से जुड़ी अहम बातों को जानें यहां, प्रोडक्शन से है सीधा कनेक्शन
डेयरी

Milk Production: गाय पालन से जुड़ी अहम बातों को जानें यहां, प्रोडक्शन से है सीधा कनेक्शन

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. गाय पालकर उत्पादन करके डेयरी फार्मिंग में अच्छी कमाई होती है. बहुत से डेयरी फॉर्मर्स दूध उत्पादन करके इसे घर—घर तो बहुत से डेयरी कंपनियों को भी बेचते हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो ये अच्छा बिजनेस है और खेती पर निर्भर रहने वाले बहुत से किसानों ने इस काम को चुना है और बेहतर इनकम कमा रहे हैं. इससे उनकी इनकम भी दोगुनी हो गई है. किसानों को सरकारों से भी सहयोग मिला है क्योंकि सरकारें डेयरी फार्मिंग के लिए बहुत सी योजनाएं चला रही हैं.

ये तो बात रही डेयरी बिजनेस की, अगर बात की जाए नए सिरे से इस काम को शुरू करने की तो किसानों को इसकी मुकम्मल जानकारी होनी चाहिए. जिससे डेयरी फार्मिंग के दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए. लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) आपको यहां इसी के बारे में बताने जा रहा है, तो आइए जाानते हैं.

डेयरी फार्मिग से जुड़े 10 महत्वपूर्ण तथ्य

  1. गाय के दूध में लगभग 87 फीसद पानी होता है, बाकी हिस्सा वसा, प्रोटीन, लैक्टोज, खनिज आदि होता है.
  2. एक दूधारू गाय को मौसम और उत्पादन के अनुसार काफी मात्रा में पानी चाहिए होता है. पानी की कमी सीधे दूध उत्पादन को प्रभावित कर सकती है.
  3. गाय सामान्यतः दिन में कई घंटे जुगाली (Rumination) करती है. जुगाली में कमी स्वास्थ्य या आहार संबंधी समस्या का संकेत हो सकती है.
  4. बछड़े के जीवन के शुरूआती समय में कोलोस्ट्रम (खीस) देना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उसे शुरूआती प्रतिरक्षा मिलती है.
  5. गाय के दूध उत्पादन में लैक्टेशन स्टेज का बड़ा प्रभाव होता है. ब्याने के बाद उत्पादन बढ़ता है और फिर धीरे-धीरे कम होता है.
  6. दूध उत्पादन सिर्फ नस्ल पर निर्भर नहीं करता. इसमें आहार, पानी, आराम, स्वास्थ्य और प्रबंधन का भी बड़ा प्रभाव होता है.
  7. गाय के लिए फाइबर वाला चारा बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे रूमेन की सामान्य कार्यप्रणाली और जुगाली बनी रहती है.
  8. हीट स्ट्रेस में गाय का चारा खाना और दूध उत्पादन दोनों कम हो सकते हैं. गर्मियों में छाया, हवा और पर्याप्त पानी बेहद महत्वपूर्ण हैं.
  9. मिनरल और नमक की उचित मात्रा हड्डियों, प्रजनन और सामान्य शारीरिक कायों के लिए महत्वपूर्ण है.
  10. डेयरी फार्म में केवल दूध की मात्रा देखना पर्याप्त नहीं है. फीड कॉस्ट, रीप्रोडक्शन और पशु स्वास्थ्य आदि पर भी ध्यान देना चाहिए.

निष्कर्ष
ये मोटी-मोटी बातें हैं, जो डेयरी फॉर्मर्स को जाननी चाहिए. यदि इन बातों की जानकारी है तो आप बेहतर प्रोडक्शन पशु से ले सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

डेयरी

Dairy: सांची ब्रांड के उत्पाद अब नए डिजाइन में आएंगे नजर, NDDB के चेयरमैन ने किया लॉन्च

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Milk Production: 100 करोड़ की लागत से बने सेंटर में तैयार किए जाएंगे सेक्स-सॉर्टेड सीमन डोज

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव...

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...