Home पोल्ट्री Poultry: मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

पोल्ट्री शेड के निर्माण के लिए ऊंची भूमि का चयन करना चाहिए. कुछ चट्टान वाली जगह होती है, वे ज्यादा अच्छी होती हैं. शेड ऊंची होती है, तो उसके पास जल का भराव नहीं हो पाएगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. ठंड आ चुकी है खास तौर पर दिसंबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा ठंड का असर भी ज्यादा होता चला जाएगा. यानी टेंपरेचर डाउन होगा और ठंड की वजह से पशु पक्षियों को तमाम तरह की दिक्कतें होंगी. यदि आप पोल्ट्री फार्मर हैं तो ठंड के समय में मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए उपाय जरूर करें. क्योंकि मुर्गियों को अगर ठंड लगी तो उन्हें कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं और इससे उनमें मृत्यु दर भी दिखाई दे सकती है. जिससे सीधे तौर पर आपको पोल्ट्री फार्मिंग के काम में नुकसान उठाना पड़ जाएगा.

इसलिए पोल्ट्री फार्म में ठंड से बचाव के तमाम इंतजाम को जल्द से जल्द कर लें. एक्सपर्ट का कहना है कि ठंड के समय में शाम के समय पर तिरपाल से पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह से ढक देना चाहिए. उसके बाद जब सुबह धूप खिल उठे तब पोल्ट्री फार्म के पर्दे को उठाना चाहिए.

क्या-क्या इंतजाम करें
यदि आप पोल्ट्री फार्मर हैं तो यहां इस बात को जान लें कि सुबह के समय जब धूप निकलना शुरू हो जाए, तब पर्दे को ऊपर कर देने से ये फायदा होगा कि रात भर में जो भी गैस फॉर्म में उत्पन्न हुई है वह बाहर निकल जाएगी.

एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए पोल्ट्री फार्म को इंसुलेट करना भी बेहद जरूरी होता है.

वहीं मुर्गियों को पर्याप्त बिछावन देना, पानी को जमने से रोकना और हवा का संचार बनाए रखना भी पोल्ट्री फार्म के लिए जरूरी है.

15 दिसंबर के बाद ठंड बहुत ज्यादा पड़ने लगती है तो ऐसे समय में मुर्गियों के कंधों पर वैसलीन लगा सकते हैं. ताकि उन्हें ठंडी हवाओं से बचाया जा सके.

मुर्गियों को ठंड के समय में ठंडा पानी देने से बचें. उन्हें ताजा पानी पिलाएं. साथ ही यह भी ख्याल रखें कि पानी साफ भी हो.

मुर्गियों के शरीर में एनर्जी बनी रहे. इसके लिए संतुलित पौष्टिक आहार देना चाहिए. उन्हें लहसुन जैसी गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ को दिया जा सकता है.

निष्कर्ष
इन उपायों को करने से मुर्गियों को ठंड से बचाया जा सकता है और इससे पोल्ट्री फार्मिंग में होने वाले नुकसान से भी खुद को महफूज रखा जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...