Home डेयरी Dairy Animal News: पशुओं को ठंड से बचाने और दूध उत्पादन बनाए रखने के लिए करें ये काम
डेयरी

Dairy Animal News: पशुओं को ठंड से बचाने और दूध उत्पादन बनाए रखने के लिए करें ये काम

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. ठंड के महीने में डेयरी पशुओं का दूध उत्पादन घट जाता है. बिहार सरकार के पशु और मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि पशु खुद को ठंड से बचाने के लिए ज्यादा एनर्जी खर्च कर देते हैं. इसके चलते उनका दूध उत्पादन घट जाता है. इसलिए जरूरी है कि कुछ ऐसा किया जाए जिससे पशुओं का दूध उत्पादन न घटे. यानि ठंड के दौरान कुछ जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है, ताकि दूध उत्पादन की कमी को रोका जा सके.

एक्सपर्ट के मुताबिक इस माह में तापमान अचानक कम हो जाता है और भीषण ठंड रहती है. पशुओं को अत्यधिक सर्दी से बचाने के लिए रात में पशुओं को कभी भी खुले में नहीं बांधना चाहिए.

पशुओं की ऐसे करें देखरेख
सर्दियों के मौसम में पशुओं को गर्म स्थान पर जैसे छत के नीचे या घास-फूस की छप्पर के नीचे रखना चाहिए.

फर्श गीला व ठंडे नहीं रहना चाहिए. धूप निकलने की स्थिति में पशुओं को धूप में बांधे क्योंकि सूर्य की किरणों में बैक्टीरिया और संक्रमण को नष्ट करने की क्षमता होती है.

पशु के शरीर को गर्म रखने के लिए शरीर पर कपड़ा या जूट की बोरी बांध दें. साथ ही पशुओं को व्यायाम करायें.

रोगी, कमजोर, गाभिन और अपाहिज पशुओं को टहलाकर और स्वस्थ एवं वयस्क पशुओं को हल्का या तेज दौड़ाकर व्यायाम कराना चाहिए. इससे पशुओं के सभी अंगों में रक्त संचार सुधरता है.

इस मौसम में कफ, निमोनिया (बछड़ो में) में खांसी संबंधित रोग होने की स्थिति में पशु चिकित्सक से तुरंत परामर्श लेकर उचित औषधि पशुओं को देना चाहिए.

पशुओं को खनिज लवण मिश्रण निर्धारित मात्रा में दाने या चारे में मिलाकर दें.

सर्दियों के मौसम में दलहनी किस्म का हरा चारा जैसे बरसीम, ल्यूसर्न, जई आदि रसदार चारा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहता है.

इसलिए इन्हें पशुओं को पर्याप्त मात्रा में देना चाहिए. शुष्क पदार्थ का एक तिहाई भाग हरा चारा होना चाहिए.

निष्कर्ष
इस तरह अगर पशुओं की देखभाल करेंगे तो पशु ठंड से बचा रहेगा और इससे दूध उत्पादन भी नहीं घटेगा. जिससे डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
डेयरी

Dairy Animal: पशु की अच्छी सेहत से मिलता है बेहतर उत्पादन, आसान तरीकों से सेहत रखें सही

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का पूरा ​का पूरा बिजनेस पशु के दूध...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है....

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Government Scheme: सरकारी स्कीम के जरिए डेयरी सेक्टर को मजबूत कर रही है बिहार सरकार

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कोशिश है कि राज्य में डेयरी सेक्टर...