Home पोल्ट्री Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में फीड और दवा पर खास ध्यान दें मुर्गी पालक
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में फीड और दवा पर खास ध्यान दें मुर्गी पालक

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
प्रतीकात्मक

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के काम में अगर सफल होना चाहते हैं तो दो बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. मुर्गियों को अच्छा फीड खिलाएं. साथ ही समय-समय पर वैक्सीन लगाएं. क्योंकि मुर्गी पालन में फीड और वैक्सीनेशन दोनों ही अहम है. फीड अगर अच्छा है तो इससे मुर्गियों की ग्रोथ अच्छी होती है और अगर मुर्गियों को बीमारी से बचाना है तो उन्हें वैक्सीन लगाना पड़ता है. इससे आगे चलकर पोल्ट्री फार्मिंग में आपको अच्छा खासा मुनाफा कमाने का मौका मिलता है और आप मुर्गी पालन में सफल हो जाते हैं.

बिहार सरकार के डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि फीड जहां महंगा होता है तो वहीं फीड देने के दौरान इस बात का भी ख्याल रखना पड़ता है कि फीड अच्छा और मुर्गियों की जरूरत के हिसाब से दिया जाए. जबकि कब क्या देना है इसकी जानकारी भी मुर्गी पालक को होनी चाहिए. वही बीमारियों पर भी बहुत ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है और इससे मुर्गी पालन का काम एक झटके में घाटे में तब्दील हो सकता है. इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी होता है.

उम्र के हिसाब से दें फीड
पोल्ट्री फार्मिंग की शुरुआत चूजों से की जाती है और चूजों को उम्र के हिसाब से ही फीड देना चाहिए.

शुरुआत में जब चूजे को फॉर्म में लाएं तो 10 दिनों तक उन्हें प्री स्टार्टर फीड खिलाना चाहिए. इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है.

अब बात आती है 11 से 20 दिनों के दौरान फीड देने की तो इस समय स्टार्टर फीड मुर्गियों को देना चाहिए.

वहीं 20 दिन के बाद मुर्गियों को फिनिशर फीड खिलाया जाता है, जो मुर्गियों का वजन तेजी से बढ़ाता है.

इसमें इस बात का जरूर ख्याल रखें कि दाना साफ सुथरा और फफूंद रहित रहना चाहिए, नहीं तो मुर्गियों को बीमारियां लग सकती हैं.

बैक्सीन कब लगाना चाहिए
बात अगर वैक्सीनेशन की करें तो 5 से 7 दिन के दौरान चूजों को आंखों या नाक में रानीखेत बीमारी के लिए एक-एक बूंद वैक्सीन दें.

वहीं 12 से 14 दिन में गम्बोरो बीमारी से बचाने के लिए पानी में वैक्सीन देना चाहिए.

इसी तरह से 21 से 24 दिन के दरमियान मुर्गियों को रानीखेत का बूस्टर डोज जरूर दें.

इसके अलावा 8 से 10 हफ्ते के दौरान फाउल फॉक्स की वैक्सीन भी मुर्गियों को देनी चाहिए.

निष्कर्ष
वैक्सीनेशन से मुर्गियों को अचानक मौत से बचाया जा सकता है. मुर्गियों को अचानक मौत से बचने का फायदा ये है कि आपको पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान नहीं होगा और आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...