Home सरकारी स्की‍म Dairy Farmer: अजमेर में डेयरी किसानों को बिना गारंटी पर मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन
सरकारी स्की‍म

Dairy Farmer: अजमेर में डेयरी किसानों को बिना गारंटी पर मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. राजस्थान के अजमेर में डेयरी बिजनेस के लिए अब पशुपालकों को 2 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी उपलब्ध कराया जाएगा. यह लोन पशुपालन से जुड़े कार्यों के लिए दिया जाएगा. इसके लिए अजमेर सरस डेयरी और राजस्थान ग्रामीण बैंक के बीच बातचीत अंतिम दौर में है. अजमेर सरस डेयरी रामचन्द्र चौधरी की अगुवाई में पशुपालकों को बड़ी सौगात देने की तैयारी है. इसी संदर्भ में डेयरी अध्यक्ष चौधरी और राजस्थान ग्रामीण बैंक के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता हुई है.

बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि पशुपालकों को 2 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी उपलब्ध कराया जाएगा. यह लोन पशुओं की देखरेख, चारा खरीद, पशु बाड़ा निर्माण, शेड बनाने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकेगा. साथ ही, यदि पशुपालक बचत करते हुए नए पशु खरीदना चाहते हैं तो उन्हें भी इसकी अनुमति होगी.

7 फीसद ब्याज दर पर मिलेगा लोन
इस योजना के तहत ब्याज दर करीब 7 प्रतिशत रखी जाएगी, जो अन्य बैंकों की तुलना में काफी कम है.

डेयरी और बैंक प्रबंधन इस योजना को शीघ्र शुरू करने की तैयारी कर रहा है. बैठक में प्रबंध संचालक रामलाल चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक कविश कुमार शर्मा, शाखा प्रबंधक भरत चितारा, मुख्य प्रबंधक प्रदीप चौधरी एवं आशीष पालीवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

योजना की बात की जाए तो 2 लाख तक के लोन पर कोई गारंटी की आवश्यक नहीं होगी.

पशुपालन एवं डेयरी कार्यों के लिए कैश क्रेडिट सुविधा 2 लाख तक उपलब्ध कराई जाएगी.

2 लाख से अधिक ऋण पर जरूरत के मुताबिक जमीन या अन्य संपत्ति गिरवी रखनी पड़ सकती है.

लोन की वैधता 5 वर्ष तक रखी जाएगी, जिसमें समय-समय पर समीक्षा होगी.

कार्यशील पूंजी का आकलन पशुओं की संख्या और 6 महीने के उत्पादन चक्र के आधार पर किया जाएगा.

पशुपालकों को चारा, दाना, दवाई, श्रम, बिजली-पानी जैसी आवश्यक लागतों को भी ऋण में शामिल किया जाएगा.

किसानों, डेयरी संचालकों, स्वयं सहायता समूहों और महिला समूहों को भी योजना में शामिल किया गया है.

अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधी का कहना है कि इस योजना के तहत पशुपालकों को बिना किसी गारंटी सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध हो सकेगा.

पशुपालन को नई गति मिलेगी. साथ ही किसानों की आय बढ़ेगी. डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए इस तरह की योजनाएं बेहद जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...