Home पोल्ट्री Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी मुर्गी पालने में कम लागत लगती है. इसकी बाजार में मांग भी ज्यादा होती है और आसान रखरखाव की वजह से यह बेहद ही अच्छा काम साबित होता है. इसे बहुत कम पैसों में घर के पीछे या छोटे आंगन से भी शुरू किया जा सकता है. किसी भी तरह के शेड की जरूरत नहीं पड़ती है. यानी बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के जरिए देसी मुर्गी पालन किया जा सकता है और अच्छे से कमाई भी की जा सकती है.

देसी मुर्गी पालन जहां बेहतरीन काम है तो वहीं इससे अच्छा फायदा कमाने के लिए मार्केटिंग की भी जरूरत पड़ेगी. बिना मार्केटिंग किए आप देसी मुर्गी पालन से अच्छा फायदा नहीं कमा सकते हैं. अगर आप जानना चाहते हैं कि देसी मुर्गियों की मार्केटिंग कैसे की जाए तो लिए इस बारे में हम आपको डिटेल में बताएंगे.

देसी मुर्गी पालन मार्केटिंग कैसे करें?
एक्सपर्ट कहते हैं कि सही योजना और सही ग्राहक से बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.

अच्छी मार्केटिंग से ही आपकी मेहनत का सही मूल्य मिलता है.

अपनी देसी मुर्गी, अंडे और उत्पादों को सही तरीके से बेचकर मुनाफा बढ़ाएं.

मार्केटिंग के बेहतरीन तरीकों में है कि अपने ग्राहक पहचानें.

स्थानीय बाजार, होटल, रेस्टोरेंट, सुपरमार्केट और किराना स्टोर से संपर्क करें.

शोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को आमंत्रित करें. यहां अपने उत्पाद को प्रमोट करें.

सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर नियमित पोस्ट करें.

उत्पाद की फोटो, वीडियो और कीमत साझा करें.

हैल्दी और बिना केमिकल वाले देसी उत्पाद पर जोर दें.

स्थानीय नेटवर्क बनाएं. आसपास के दुकानदारों और रिटेलर्स से संपर्क करें.

नियमित सप्लाई और भरोसे से अच्छे ग्राहक बनाएं.

अपने क्षेत्र में मुर्गी पालन समूह बनाएं.

मुर्गियों के उत्पादन में गुणवत्ता पर ध्यान दें.

स्वस्थ और वजनदार गुर्गों बेचें.

ताजे और साफ अंडे बेचने की कोशिश करें.

पैकिंग साफ और आकर्षक होनी चाहिए.

बेहतर फायदे के लिए डिजिटल मार्केटिंग अपनाएं.

WhatsApp ग्रुप बनाकर ऑर्डर लें

Google My Business पर अपना व्यवसाय जोड़ें.

अपने ब्रांड का नाम और लोगो बनाएं.

ये भी दिमाग में बैठा लें कि समय पर सप्लाई करें.

ग्राहकों से अच्छा च्यवहार करें.

उचित कीमत रखें.

गुणवत्ता और भरोसा बनाए रखें.

मुनाफा बढ़ाने के लिए सीधा ग्राहक से जुड़ें, बिचौलियों से बचें थोक में सप्लाई से बेहतर लाभ पाएं.

त्योहारों और विशेष अवसरों पर ऑफर दें. ग्राहक की मांग के अनुसार उत्पादन करें

निष्कर्ष
सही मार्केटिंग से बढ़ेगी पहचान, बढ़ेगी बिक्री और होगा अधिक मुनाफा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के बिजनेस में बीमारियां रोक लीं तो ये मुनाफे का सौदा होता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: चूजों की ब्रूडिंग करने से पहले सही तैयारी न करने से हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में ब्रूडिंग जरूरी है. जिसमें अंडे से निकले...

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मिंग में इन 12 सामानों की पड़ती है जरूरत, ज्यादा उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग एक बेहतरीन बिजनेस है और इसमें अच्छी कमाई...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Government Scheme: पोल्ट्री बिजनेस में हैचरी व फीड निर्माण के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए...