Home पोल्ट्री Poultry: पहले दिन एक घंटे तक चूजों को पिलाएं गुड़ का पानी, फिर दें फीड
पोल्ट्री

Poultry: पहले दिन एक घंटे तक चूजों को पिलाएं गुड़ का पानी, फिर दें फीड

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का जब काम शुरू किया जाता है तो ज्यादातर पोल्ट्री फार्मर्स एक दिन के चूजों के साथ इस काम को करते हैं. चाहे पोल्ट्री फार्मिंग मीट उत्पादन के लिए की जाए या फिर अंडों के उत्पादन के लिए इसकी शुरुआत की जाए. यदि आप भी पोल्ट्री फार्मिंग करने की सोच रहे हैं या फिर कर भी रहें तो इस बात का जरूर ख्याल रखें कि पोल्ट्री फार्मिंग एक दिन के चूजों का किस तरह से ख्याल रखना है. यानि उन्हें क्या और कब खिलाना—पिलाना है ता​कि पोल्ट्री चूजों की ग्रोथ अच्छे से हो और आपको इसका फायदा हो.

बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के एक्सपर्ट की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News)को बताया कि एक दिन के चूजे का सही तरह से ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है, नहीं तो फिर परेशानी बढ़ जाएगी. लापरवाही से ग्रोथ पर असर या फिर उनमें मृत्युदर भी दिखाई दे सकती है.

कब क्या खिलाना-पिलाना है, यहां पढ़ें
यदि आप एक दिन के चूजों से मुर्गी पालन का काम शुरू कर रहे हैं तो जब एक दिन की चूजे को फॉर्म में लेकर आए तो पहले 1 घंटे तक चूजों को सिर्फ इलेक्ट्रोलाइट पानी या गुड़ का पानी पिलाना चाहिए.

यहां इस बात का ध्यान रखें की 1 घंटे तक सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रोलाइट पानी और गुड़ का पानी पिला सकते हैं. किसी भी तरह का दाना चूजों को खिलाने से बचना चाहिए.

शुरुआत में जब 1 घंटे तक अच्छी तरह से चूजे इलेक्ट्रोलाइट पानी और या गुड़ का पानी पी लें तो उसके बाद आप उन्हें फीड खाने के लिए दे सकते हैं.

चूजों को फीड खाने के लिए आप पहले से ही पोल्ट्री फार्म में अखबार बिछाए रहें और इस पर फीड को फैला भी दें.

अखबार पर फीड फैला होगा तो चूजे आसानी के साथ फीड को खा लेंगे. क्योंकि ऐसा करने से उन्हें फीड खाने में आसानी होती है.

वहीं कुछ दिनों तक चीजों को बड़े साइज के ड्रिंकर में पानी नहीं पिलाना चाहिए चीजों के लिए स्पेशल तरीके का ड्रिंक कर आता है. जिससे वह आसानी से पानी पी पाते हैं.

क्योंकि चूजों के लिए जो ड्रिंकर आता है, वो छोटे साइज का होता है. जिससे वो आसानी से अपनी चोंच डालकर पानी पी लेते हैं.

निष्कर्ष
आपको बता दें कि छोटे साइज के या बड़े साइज के ड्रिंकर ऑफलाइन भी मिल जाते हैं. इसके अलावा आप उन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. जिससे चूजों की फार्मिंग में आपको आसानी होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...