Home पोल्ट्री Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
फार्म में चारा खाती मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और मुर्गियों को हीट स्ट्रोक की समस्या होना आम बात है. जबकि इससे बचाव करना भी बेहद जरूरी है. नहीं तो मुर्गी पालन के काम में बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. अप्रैल के महीने मैं ही गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. टेंपरेचर 42 डिग्री के ऊपर जा चुका है. इसके चलते मुर्गे और मुर्गियों को हीट स्ट्रोक होने का खतरा हर वक्त रहता है. जिससे पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस पर भी खतरा मंडराता रहता है. अगर आप पोल्ट्री बिजनेस को खतरों बचाना चाहते हैं एक्सपर्ट के बताए उपाय जरूर आजमाएं.

एक्सपर्ट का कहना है कि अप्रैल के महीने में कभी-कभी टेंपरेचर ऊपर नीचे भी होता है. ऐसे में जिस दिन गर्मी ज्यादा हो, उस दिन सुबह 11:00 से शाम के 4:00 बजे तक मुर्गियों को फीड खाने के लिए बिल्कुल भी ना दें. हां मुर्गियों को पानी पीने के लिए जरूर देना चाहिए. साथ में पानी के अंदर इलेक्ट्रोलाइट या ओआरएस का पाउडर मिक्स करके दिया जा सकता है.

ये काम भी जरूर कर लें पोल्ट्री फार्मर्स
यदि आप मुर्गियों को इलेक्ट्रोलाइट और ओआरएस का पाउडर पानी के अंदर मिलकर पिलाते हैं तो उनका स्ट्रेस कम होता है.

अगर मुर्गियों का स्ट्रेस कम हो जाएगा तो फिर उन्हें हीट स्ट्रोक होने का खतरा भी बेहद कम हो जाएगा.

गर्मी अगर ज्यादा हो जाए तो उस समय मुर्गियों को वजन बढ़ाने वाली दवा, विटामिन और मल्टीविटामिन जैसी दवा नहीं देना चाहिए.

अगर आप वजन बढ़ाने की दवा, विटामिन और मल्टीविटामिन मुर्गियों को ज्यादा गर्मी में देते हैं तो इससे उनकी मौत हो सकती है.

यदि आप देसी मुर्गी पालन कर रहे हैं तो अप्रैल के महीने में कच्ची हल्दी और लहसुन को अच्छी तरह से कूट के उसका रस निकालकर पानी में मिक्स करके समय-समय मुर्गियों को पीने के लिए देते रहें.

ऐसा करने से मुर्गियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और उसकी वजह से बीमारियां मुर्गियों को नहीं घेर पाती हैं.

वहीं गर्मी के मौसम में भी साफ सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि इससे बड़ी दवा कोई नहीं है. अगर आप साफ सफाई रखते हैं तो मुर्गियों को कोई परेशानी नहीं होगी.

निष्कर्ष
जिन फॉर्म में साफ सफाई का सही तरह से ख्याल रखा जाता है उन फॉर्म में मुर्गियों को बीमार होने का खतरा बेहद कम हो जाता है और इससे पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको मुनाफा भी बढ़ जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...