Home पोल्ट्री Poultry: पोषण प्रबंधन और बीमारियों बचाव, मुर्गी पालन में फायदा कमाने के लिए है जरूरी
पोल्ट्री

Poultry: पोषण प्रबंधन और बीमारियों बचाव, मुर्गी पालन में फायदा कमाने के लिए है जरूरी

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है लेकिन सटीक जानकारी न होने के कारण इस काम को शुरू करने वाले लोग बीच में ही इसे बंद कर देते हैं. क्योंकि उन्हें नुकसान हो जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग से बढ़िया मुनाफा कमाने के लिए मुकम्मल ट्रेनिंग जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए लुधियाना स्थित गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी ने दो सप्ताह का ‘पोल्ट्री फार्मिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैज्ञानिक तरीके से पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देना, तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करना और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना था.

इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से आए 50 प्रशिक्षुओं (47 पुरुष और 3 महिलाएं) ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जेपीएस गिल ने इस व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए ‘एक्सटेंशन एजुकेशन विंग’ (प्रसार शिक्षा विभाग) के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी पशुपालकों को विज्ञान-आधारित ज्ञान, व्यावहारिक कौशल विकास और उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. पोल्ट्री फार्मिंग की बढ़ती संभावनाओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह व्यवसाय उद्यमिता और रोजगार सृजन के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है.

अहम जानकारियों से कराया रूबरू
‘एक्सटेंशन एजुकेशन’ के निदेशक डॉ. आरएस ग्रेवाल ने बताया कि पशुपालन से जुड़े व्यवसाय ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और किसान समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

उन्होंने कहा कि पोल्ट्री फार्मिंग आजीविका के साधनों में विविधता लाने और आर्थिक सशक्तिकरण का एक अहम जरिया है, खासकर उन ग्रामीण युवाओं के लिए जो स्वरोजगार के अवसर तलाश रहे हैं.

वेटरनरी एक्सटेंशन एजुकेशन विभाग के प्रमुख और कोर्स डायरेक्टर डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि इस कोर्स में वैज्ञानिक पोल्ट्री उत्पादन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया था.

इनमें पोल्ट्री आवास (शेड), खान-पान और पोषण प्रबंधन, बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण, बायो-सिक्योरिटी (जैव-सुरक्षा) उपाय, जूनोटिक बीमारियां (जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियां) और पोल्ट्री मार्केटिंग की रणनीतियां शामिल थीं.

इन सत्रों का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को सही प्रबंधन तरीकों से परिचित कराना, उत्पादन से जुड़े जोखिमों को कम करना, मुर्गियों के स्वास्थ्य को बनाए रखना और फार्म के मुनाफे को बढ़ाना था.

कार्यक्रम के व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) पहलुओं ने प्रतिभागियों को पोल्ट्री फार्म चलाने के लिए जरूरी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद की.

‘वेंकीज इंडिया लिमिटेड’ के असिस्टेंट जनरल मैनेजर डॉ. हरपाल सिंह सोधी ने आधुनिक कमर्शियल पोल्ट्री उत्पादन पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान दिया.

उन्होंने आज के समय में अपनाए जा रहे उत्पादन तरीकों पर उद्योग-केंद्रित दृष्टिकोण साझा किए और पोल्ट्री क्षेत्र में उभरते अवसरों के बारे में बताया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry Disease: मुर्गियां बड़ी बीमारी का पहले ही देती हैं संकेत, पहचानकर जरूरी कदम उठाएं, नुकसान से बचें

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में जब मुर्गियों को गंभीर बीमारियां होती हैं...

पोल्ट्री

Government Scheme: लेयर फार्मिंग कर सालाना कमा रहे 70 लाख रुपए, सरकारी योजना का उठाया फायदा

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की आबादी ज्यादा है. इसलिए यहां अंडों की...

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farming: पोल्ट्री किसान अपने माल को बिचौलियों को न बेचें, ये तीन तरीके अपनाएं, बढ़ जाएगा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालकों को बिचौलियों से काफी नुकसान...