Home पोल्ट्री Poultry: अच्छे प्रोडक्शन के लिए मुर्गियों को कैसा खिलाएं फीड, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry: अच्छे प्रोडक्शन के लिए मुर्गियों को कैसा खिलाएं फीड, जानें यहां

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में वैज्ञानिक तरीके से फीड प्रबंधन करना भी बेहद जरूरी होता है. मुर्गियों की अच्छी ग्रोथ और अच्छे प्रोडक्शन के लिए मुर्गियों को संतुलित आहार देना बेहद जरूरी होता है. इसी वजह से बहुत से पोल्ट्री फार्मर बाहर से फीड खरीद कर मुर्गियों को खिलाते हैं. जिसके चलते मुर्गियों की ग्रोथ अच्छी होती है लेकिन इसका दूसरा पहलू ये है कि इसकी लागत ज्यादा आती है. क्योंकि बाहर से खरीदा हुआ फीड महंगा होता है. इससे पोल्ट्री फार्मिंग की लागत बढ़ जाती है और कम मुनाफा मिलता है.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट का कहना है कि आप घर पर भी फीड तैयार कर सकते हैं और उसे मुर्गियों को खिलाकर अच्छी ग्रोथ और बेहतर प्रोडक्शन ले सकते हैं. जिससे पोल्ट्री फार्मिंग में फीड की लागत कम हो जाएगी और आपको इससे ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.

ऐसे घर पर तैयार करें फीड
एक्सपर्ट का कहना है कि मक्का, सोयाबीन और अन्य पोषक तत्वों का इस्तेमाल करके मुर्गियों के लिए घर में ही दाना तैयार किया जा सकता है.

यदि आप मुर्गियों को अच्छी क्वालिटी का दाना खिलाएंगे और संतुलित आहार देंगे तो मुर्गियों का वजन तेजी से बढ़ता है. साथ-साथ अंडों का प्रोडक्शन भी ज्यादा मिलता है.

वहीं इसका फायदा ये भी होगा कि मुर्गियों के अंडे की क्वालिटी भी बेहतर रहेगी. जिससे अंडों का दाम भी आपको अच्छा मिलेगा और मुनाफा ज्यादा होगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोल्ट्री फीड को तैयार करने के लिए मक्का के बीज के अलावा कपास के बीज की खली, सोयाबीन, सूरजमुखी या मछली का चूर्ण भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसके अलावा मुर्गियों के फीड को तैयार करने के लिए खनिज और विटामिन तेल व अन्य आवश्यक पोषक तत्व मिलाए जाते हैं. क्योंकि इन चीजों की जरूरत पड़ती है. फीड के बेहतर पाचन और मुर्गियों के विकास के लिए इसमें कई एंजाइम भी मिलाए जाते हैं.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि मुर्गियों को जो भी खिलाएंगे वही वापस मिलता है. अगर आप अच्छा खिलाएंगे तो अच्छा प्रोडक्शन मिलेगा और खराब खिलाएंगे तो खराब प्रोडक्शन मिलेगा

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...