Home पोल्ट्री Poultry: चूजों को पहले दिन गुड़ का पानी पिलाएं, ब्रॉयलर को प्री स्टार्टर, देशी को सूजी और मक्का का दलिया खिलाएं
पोल्ट्री

Poultry: चूजों को पहले दिन गुड़ का पानी पिलाएं, ब्रॉयलर को प्री स्टार्टर, देशी को सूजी और मक्का का दलिया खिलाएं

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. मुर्गियों से हासिल चूजों को शुरुआती दिनों पालने को ब्रूडिंग कहा जाता है. इस दौरान चूजों को दाना—पानी दिया जाता है उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा जाता है. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि शुरुआती दिनों में चूजों के खाने-पीने और रहने का सही से इंतजाम करना चाहिए. इससे चूजों को जल्दी ग्रोथ करने में मदद मिलती है. वहीं अगर इन चीजों में लापरवाही हो जाए तो फिर चूजों की ग्रोथ कम हो सकती है, उनकी मौत भी हो सकती है.

आपको यहां ये भी बताते चलें कि देसी और ब्रॉयलर चूजों को अलग-अलग तरह का फीड दिया जाता है. इसे ही खाकर वो पलते हैं और उनकी ग्रोथ अच्छे से होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि फार्म में पहले दिन चूजों लेकर आएं तो एक से डेढ़ घंटे तक गुड़ का पानी या इलेक्ट्रोलाइट पानी पीने के लिए चूजों को देना चाहिए.

क्या काम करें, जानें यहां
वेटरनरी स्टोर से इलेक्ट्रोलाइट पाउडर आसानी से सस्ते दाम पर मिल जाता है. उसे पानी मिक्स करके एक से डेढ़ घंटे तक पिला सकते हैं.

वहीं अगर आप ठंड के समय में चूजों की ब्रूडिंग करते हैं तो सुबह के समय और शाम के समय चूजों को गुनगुना गर्म पानी पीने के लिए जरूर दें.

ऐसा करने से चूजों में सीआरडी का खतरा नहीं रहता है. जब आप लोग पहले के एक घंटे तक चूजों को गुड़ पानी देंगे तो उसके बाद चूजों को मक्का का दलिया भी दें.

इसके अलावा आप सूजी भी खाने के लिए दे सकते हैं. ये चीजें देशी और सोनाली नस्ल के चूजों को ही दिया जा सकता है.

यदि ब्रॉयलर चूजों की ब्रूडिंग करते हैं तो पहले एक घंटे उन्हें प्री स्टार्टर दाना खाने के लिए देना चाहिए.

आपको ये सारा दाना न्यूज पेपर के ऊपर ही बिछा देना है. इससे तुजे आसानी के साथ दाना खा लेंगे.

आपको यहां यह भी बताते चलें कि चूजों के लिए शुरुआती दिनों में खाना-पानी ढूंढने में अखबार का पन्ना मदद करता है. वहीं नमी सोखने के लिए भी इसको इस्तेमाल किया जाता है. अखबार पर फीड देने से चूजे जल्दी से खाना खाकर स्वस्थ रहते हैं.

हालांकि इसमें इस बात का ध्यान रखा जाता है कि पेपर बहुत ज्यादा चिकन और इसमें केमिकल होता है. इसे कुछ दिनों के बाद हटा देना चाहिए.

निष्कर्ष
इस तरह से यदि चूजों का ख्याल रखते हैं तो फिर आपको उनकी बेहतर ग्रोथ मिलेगी. चजे जल्दी बड़े होंगे तो फिर पोल्ट्री फार्मिंग में फायदा भी ज्यादा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry: तगड़ी कमाई के लिए फरवरी-मार्च में शुरू करें मुर्गी पालन का काम

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको घर...