Home डेयरी Milk Production: पशु के लिए बनाएं आरामदायक फार्म तो बढ़ेगा दूध उत्पादन, मिलेगा मुनाफा
डेयरी

Milk Production: पशु के लिए बनाएं आरामदायक फार्म तो बढ़ेगा दूध उत्पादन, मिलेगा मुनाफा

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में दूध उत्पादन कम होने का मतलब ये है कि इस बिजनेस में नुकसान होना शुरू हो जाएगा. इस वक्त ठंड का महीना चल रहा है. ऐसे में पशुओं का ठंड की वजह से भी दूध उत्पादन कम हो जाता है. जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ जाता है. दूध उत्पादन कम होने की वजह की बात की जाए तो इसकी लिस्ट लंबी है. जबकि डेयरी पशुओं के लिए बनाए गए डेयरी फार्म की वजह से भी दूध उत्पादन में कमी आ सकती है. जी हां ऐसा होता है. क्योंकि पशु वहीं रहते हैं और इसका असर उनके दूध उत्पादन पर पड़ता है.

यदि आप डेयरी फार्मिंग करना चाहते हैं या कर रहे हैं तो फिर आपको ये मालूम होना चाहिए कि पशुओं के लिए डेयरी शेड किस तरह का डिजाइन किया जाए. ताकि उन्हें वहां मुकम्मल आराम मिले और वो आसानी के साथ अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन करते रहें. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी गाय या फिर भैंस को अगर डेयरी फार्म में आराम नहीं मिलेग तो दूध उत्पादन प्रभावित होना तय है.

बेहतर डेयरी फार्म के फायदे
यदि आप पशुओं के हिसाब से बेहतर डेयरी फार्म बनवाते हैं तो पशुओं का तनाव कम होता है.

वहीं पशुओं को जब आराम मिलता है और सुकून से रहते हैं तो दूध उत्पादन बढ़ता है. जिससे डेयरी फार्मिंग में फायदा बढ़ता है.

अच्छे डेयरी फार्म का ये भी फायदा है कि इससे बीमारियां कम होती हैं. जिससे पशु हैल्दी रहते हैं और ज्यादा दूध उत्पादित करते हैं.

पशुओं की वजह से डेयरी फार्म में गंदगी होती है. अच्छा डेयरी फार्म बनाने पर सफाई आसान होती है.

कुल मिलाकर कहा जाए तो इससे मुनाफा बढ़ता है. इसलिए एक बार इंवेस्ट करके अच्छा डेयरी फार्म बनवाना चाहिए.

बेहतर डेयरी फार्म की क्या है खासियत
बात आडियल डेयरी फार्म की जाए तो खुला और हवादार होना चाहिए ताकि पशुओं को ताजी हवा भी मिलती रहे.

फर्श की सही ढलान होनी चाहिए, ताकि गंदगी आसानी के साथ बाहर निकल जाए.

डेयरी फार्म के अंदर पशु के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए. ताकि उन्हें रहने में आसानी हो.

सूखा और खुरदरा फर्श बनाना भी बेहतर होता है.

शेड के अंदर धूप और रोशनी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए.

निष्कर्ष
यदि पशु के लिए आरामदायक डेयरी फार्म बनाया जाए तो इससे पशु को आराम मिलता है और दूध उत्पादन बढ़ जाता है. इससे ज्यादा मुनाफा मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: गोपालक सम्मेलन में पशुपालकों को बड़ी सौगात देगी सरकार, अमित शाह और मोहन यादव करेंगे शुरुआत

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने का सपना देखने वाली...

डेयरी

NDDB: डेयरी किसानों को मिलेगा अच्छी क्वालिटी का पौष्टिक चारा बीज, बढ़ेगी इनकम, MoU साइन

नई दिल्ली. एक अनुमान के मुताबिक डेयरी बिजनेस पशुओं के खान-पान पर...