Home पोल्ट्री Poultry: गर्मी में मुर्गियां दाना न खाएं तो परेशान न हों, कुछ बदलाव से दाना भी खाएंगी वजन भी बढ़ेगा
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियां दाना न खाएं तो परेशान न हों, कुछ बदलाव से दाना भी खाएंगी वजन भी बढ़ेगा

in veterinary care to enhance livestock health and disease control while ensuring the responsible use of drugs including antimicrobials.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. गर्मियों के समय में बहुत से मुर्गे-मुर्गी पालक इस टेंशन में रहते हैं कि मुर्गियां दाना खाना कम कर देती हैं. मुर्गियां सुस्त होकर बैठ जाती हैं. उनका वजन बढ़ने की जगह घटने लगता है. फीड पर पैसा खर्च होता है लेकिन वजन उस तरीके से नहीं बढ़ता है, जिस तरह से बढ़ना चाहिए. इसी समस्या से अगर आप लोग जूझ भी रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपके काम की है. यहां बताया जाएगा कि गर्मियों के समय में मुर्गियों का वजन किस तरीके से बढ़ाना है. हालांकि उससे पहले ये समझते हैं कि मुर्गियों का वजन कैसे कम हो जाता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक जब तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला जाता है तो मुर्गियां हांफने लगती हैं और हांफने की वजह से मुर्गियों की सारी एनर्जी बर्बाद हो जाती है. वहीं जब शरीर में इतनी गर्मी होगी तो मुर्गियां दाना खाना छोड़ देती हैं और सिर्फ पानी पीती हैं. मुर्गियां दाना कम खाती हैं इससे वजन कम हो जाता है.

दोपहर के वक्त दाना देने से बचें
गर्मियों के समय में मुर्गियों का वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दोपहर के समय में मुर्गियों को दाना खाने के लिए नहीं देें.

दोपहर के समय में गर्मी भी ज्यादा होती है और इस समय अगर आप लोग मुर्गियों को दाना खाने के लिए देते हैं तो मुर्गियों के शरीर में डाइजेस्टिव हीट बनता है.

जिसकी वजह से मुर्गियों को हीट स्ट्रोक आ सकता है. इसीलिए यह गलती आप लोगों को बिल्कुल भी नहीं करना है.

मुर्गे-मुगियों को दाना खाने के लिए सुबह में दें. सुबह जल्दी लगभग 5 बजे बजे से लेकर 9:00 बजे के बीच मुर्गियों को दाना देना सही है.

फिर शाम के 5:00 बजे के बाद मुर्गियों को दाना खाने के लिए देना का सही वक्त है.

इससे मुर्गे-मुगियों दाना चाव से खाएंगी और उनके शरीर में ये लगेगा. जिससे उनका वजन भी तेजी बढ़ता जाएगा.

मुर्गे-मुगियों को विटामिन सी देना भी जरूरी होता है. साथियों आप लोग वेटनरी दुकान से विटामिन सी सप्लीमेंट लाके पानी में मिक्स करके भी मुर्गियों को दे सकते हैं.

या फिर देसी तरीके से भी मुर्गियों को विटामिन सी दे सकते हैं. इसके लिए आप लोगों को नींबू निचोड़ के पानी में मिक्स करके पीने पानी के साथ देना है.

निष्कर्ष
ये कुछ तरीके हैं, जिससे मुर्गे-मुगियों फीड भी आसानी से खाएंगी और उनका वजन भी सही तरीके से बढ़ेगा. इसका तरीके को हर मुर्गी पालकों आजमाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: बरसात में मुर्गियों का बिछावन गीला, मतलब उत्पादन घटा, बीमारियां बढ़ीं

नई दिल्ली. इन दिनों बारिश का मौसम है. ऐसे में मुर्गी पालकों...

पोल्ट्री

Poultry Feed: फंगस लगा फीड मुर्गियों को खिलाने के हैं बड़े नुकसान

नई दिल्ली. इन दोनों बरसात का मौसम है, ऐसे में एक खतरा...

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गियों की चोंच को जरूर काट दें, तनाव से एक-दूसरे पर करती हैं हमला

नई दिल्ली. अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियों को पालने...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Egg Production Profit: हर दिन 50 मुर्गियों से मिलता है 40 से 50 अंडा, होती है अच्छी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि जब मुर्गी पालन अंडा उत्पादन...