Home पोल्ट्री Poultry: सोनाली मुर्गी पालन से मिलेगा दोहरा फायदा, पोल्ट्री फार्मिंग की शुरुआत के लिए है अच्छा विकल्प
पोल्ट्री

Poultry: सोनाली मुर्गी पालन से मिलेगा दोहरा फायदा, पोल्ट्री फार्मिंग की शुरुआत के लिए है अच्छा विकल्प

sonali murgi
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग अगर सोनाली मुर्गियों से की जाए तो इससे आपको दोहरा फायदा मिलेगा. ये मुर्गियां मीट के साथ-साथ अंडा उत्पादन के लिए भी बेहतर होती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि छोटे स्तर से काम शुरू करने के लिए सोनाली मुर्गी बेहद ही अच्छी है. इस नस्ल की मुर्गियों की ये भी खासियत है कि इन्हें जल्दी बीमारी भी नहीं लगती है. यदि आप पोल्ट्री फार्मिंग का काम शुरू करना चाहते हैं तो फिर सोनाली मुर्गी आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. जिससे आपको फायदा खूब होगा.

अगर आप 1000 सोनाली मुर्गी के चूजे आर्डर करते हैं तो एक अनुमान के तौर पर 20 हजार रुपए के चूजे हो जाएंगे. इसके बाद ब्रूडिंग करने पर लगभग 500 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. 500 रुपए में ब्रूडिंग का सारा सामान मिल जाएगा. बिजली पर 1 हजार रुपए खर्च होंगे. दवा, वैक्सीन, कैल्शियम और एंटीबायोटिक पर 2 हजार रुपए खर्च होंगे.

कमाई कितनी होगी जानें
एक्सपर्ट कहते हैं कि सोनाली मुर्गी अच्छी ग्रोथ के लिए उसे ब्रॉयलर फीड खिलाना चाहिए. अगर आप ब्रॉयलर फीड लाते हैं तो 36 रुपए पर केजी के हिसाब से मिलेगा. इसमें स्टार्टर और प्री स्टार्टर दोनों शामिल होता है.

जबकि सोनाली फीड खिलाकर फार्मिंग करते हैं तो 32 रुपए किलो फीड पड़ेगा. बता दें कि 1000 मुर्गियां 90 दिनों तक तकरीबन 35 किलो फीड खाएंगी.

तब तक उनका वजन 1100 ग्राम हो जाएगा. अगर ब्रॉयलर फीड खिलाते हैं तो इतने दिनों में मुर्गियां 1 लाख 26 हजार रुपए का फीड खा लेंगी.

अब अगर टोटल खर्च को जोड़ दिया जाए कुल 1 लाख 49 हजार रुपए खर्च हो जाएगा. ये खर्च 90 दिनों में होंगे.

अब बात आती है कि सोनाली मुर्गी को बेचकर उससे कमाई कितनी होगी. ये भी जान लें कि हर महीने इसका दाम ऊपर नीचे होता रहता है.

मुर्गियां किसी मेडिएटर को बेचते हैं तो इसका रेट आपको 185 से 190 रुपए प्रति किलो मिलेगा. हालांकि बहुत से पोल्ट्री फार्मर 220 रुपए तक इसे आराम से बेच लेते हैं.

अगर 5 फीसदी मोटिलिटी को मान लिया जाए तो 950 मुर्गियां बचेंगी. अगर इनका औसत वजन 90 दिनों बाद 1100 ग्राम हो जाए तो और टोटल चिकन की का वजन 1045 किलो हो जाएगा.

1045 किलो चिकन को 190 रुपए के हिसाब से बेचने पर 1 लाख 98 हजार 550 रुपए मिलेंगे. ये मिनिमम रेट है तो पोल्ट्री फार्मर को 90 दिनों में 49 हजार 500 रुपए का फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...