Home पोल्ट्री Poultry: सोनाली मुर्गी के चूजों को एक महीने में दो वैक्सीन लगाएं, पहले खिलाएं प्री स्टार्टर फिर स्टार्टर फीड
पोल्ट्री

Poultry: सोनाली मुर्गी के चूजों को एक महीने में दो वैक्सीन लगाएं, पहले खिलाएं प्री स्टार्टर फिर स्टार्टर फीड

sonali murgi
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली नस्ल की मुर्गी का पालन फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि सोनाली मुर्गी अन्य ब्रॉयलर मुर्गों की तुलना में ज्यादा मीट और साथ ही अंडों का उत्पादन भी करती है. इसलिए इसे पालकर अच्छी कमाई की जा सकती है. अगर आप इस नस्ल की मुर्गी पालते हैं तो पोल्र्टी फार्मिंग में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप पोल्ट्री फार्मिंग कर रहे हैं और सोनाली मुर्गियों को पाल रहे हैं या पालना चाहते हैं तो ये जान लें कि उन्हें एक महीने तक क्या खिलाना चाहिए. जिससे उनकी ग्रोथ जल्दी हो.

यदि आपके फार्म में तकरीबन ढाई सौ सोनाली मुर्गी के चूजे हैं तो शुरुआती दिनों में उन्हें प्री स्टार्टर फीड खाने के लिए देना चाहिए. इसके बाद उन्हें स्टार्टर फीड देना होगा. जिससे उनकी ग्रोथ अच्छे ढंग से होगी. आइए इस बारे में जानते हैं ​कि एक महीने में चूजे कितना फीड खा लेंगे.

कितना होना चाहिए वजह
आपको बता दें कि ढाई सौ की संख्या में अगर फॉर्म के अंदर चूजे हैं तो उन्हें तकरीबन 5 किलो प्री स्टार्टर फीड खिलाना पड़ेगा.

वहीं जब 5 किलो प्री स्टार्टर फीड खिला दें तो उसके बाद मुर्गियों के इन चूजों को स्टार्टर फीड देना शुरू कर देना चाहिए.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनाली मुर्गियों के चूजों को तकरीबन 1 महीने तक स्टार्टर फीड ही दिया जाना चाहिए.

यदि इतने दिनों तक आप उन्हें स्टार्टर फीड खिलाते हैं तो तकरीबन 90 किलो के आसपास इस फीड की खपत होगी.

अगर प्रीट स्टार्टर और स्टार्टर फीड दोनों का वजन तौल दिया जाए तो तकरीबन 95 किलो या 100 किलो के आसपास इसका वजन हो जाएगा.

यानी 1 महीने के अंदर सोनाली मुर्गियों के चूजे तकरीबन 1 क्विंटल तक फीड को खा लेंगे.

वहीं इन चूजों को इस 1 महीने के दौरान दो वैक्सीन लगाई जानी चाहिए. जिसमें F1 और आईबीडी जरूर से लगवा दें.

इन चूंजों को समय-समय पर विटामिन और कैल्शियम भी देना चाहिए. अगर आप इस तरह से देखभाल करते हैं तो चीजों का अच्छी तरह से वेट गेन होगा.

अगर आपको वजन करना है तो तकरीबन 10 सोनाली की चूजों को एक पॉलिथीन में रख लें और वजन करें तकरीबन 1.400 किलो तक वजन आता है तो ठीक है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर उनके औसतन वजन को जोड़ दिया जाए तो तकरीबन एक चूजे के वजन 140 ग्राम आता है तो ये मान सकते हैं कि उनकी ग्रोथ सही हो रही है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मियों में कम हो सकता है अंडों का उत्पादन, दिन में कई बार ताजा ठंडा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. अंडों के उत्पादन के लिए पोल्ट्री फार्मिंग में लेयर मुर्गियों...

पोल्ट्री

NDDB: राष्ट्रपति बोलीं-डेयरी, मछली और मधुमक्खी पालन जैसे कामों की महिलाएं हैं रीढ़

नई दिल्ली. भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के पूसा...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्म का तापमान बढ़ते ही 25 फीसद अंडों का उत्पादन हो जाता है कम

नई दिल्ली. गर्मी का महीना बिल्कुल करीब है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मर...